1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला ने पिटाई कराई और अपने साथ जबरन बनवाया 'गंदा' वीडियो, ऐसे हुआ पूरे गिरोह का भंडाफोड़

महिला ने पिटाई कराई और अपने साथ जबरन बनवाया 'गंदा' वीडियो, ऐसे हुआ पूरे गिरोह का भंडाफोड़

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 01, 2026 08:07 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 08:09 pm IST

मुरादाबाद में पुलिस ने शीबा, निशा और मुस्कान सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जो लोगों को हनीट्रैप ब्लैकमेल करती थीं और उनसे पैसे लूट लेती थीं। जानें इस पूरे मामले का खुलासा कैसे हुआ है।

Moradabad honeytrap gang arrest- India TV Hindi
मुरादाबाद में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश हुआ है। Image Source : REPORTERS INPUT

Moradabad News: यूपी में मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में पुलिस ने हनीट्रैप से लोगों को लूटने वाली मुस्लिम महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके साथ 3 वो लोग भी शामिल हैं जो इस काम में इनका साथ देते थे। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

हनीट्रैप में फंसाने के लिए देती थीं खूबसूरती का झांसा

पुलिस की गिरफ्त में काले बुर्के और नकाब में खड़ी ये तीन महिलाएं हैं शीबा उर्फ सानिया, निशा और मुस्कान। ये तीनों अपनी खूबसूरती दिखाकर लोगों को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर फिर ब्लैकमेल करती हैं। इतना ही नहीं लोगों को धमकाने और मारने-पीटने में इनका साथ देने में तीन लड़के भी इनके साथ होते हैं। लेकिन अब ये सभी 6 पुलिस की गिरफ्त में हैं और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

प्रॉपर्टी डील कराने का दिया था लालच

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस पुलिस को रामगंगा कालोनी की महिला सुचिता मेहरा ने शिकायत की थी कि उनके पति विकास मेहरा प्रॉपर्टी का काम करते हैं। नवंबर, 2025 में उनकी मुलाकात शीबा नाम की एक महिला से हुई थी। उसने विकास से बोला था वो कई बड़ी प्रॉपर्टी की डील करा सकती है।

महिला के साथ बना लिया था अश्लील वीडियो

फिर 24 फरवरी को शीबा ने एक मकान की डील की बात कहते हुए विकास को जिगर कालोनी बुलाया और वहां से वह मिलक के एक दो मंजिला मकान में ले गई। तभी वहां पर पहुंचे दो तीन लोगों ने अपशब्द कहते हुए मेरे पति को पीटना शुरू कर दिया और जबरन कपड़े उतरवा लिए। फिर उन लोगों ने महिला शीबा के साथ विकास के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद उन्होंने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने 3 लाख की मांग करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने शीबा-सानिया और निशा को पकड़ा

पुलिस ने महिला सुचिता मेहरा की तहरीर पर FIR दर्ज करके कार्रवाई की और विकास मेहरा को ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन महिलाओं सहित सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मिलक निवासी शीबा उर्फ सानिया, निशा और मुस्कान शामिल हैं।

अरमान, जावेद और वसीम देते थे साथ

ब्लैक मेलिंग के इस काम में इनका साथ देने वाले अरमान, जावेद और वसीम भी हैं। पुलिस ने इनके पास से शिकायतकर्ता से लिए गए 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इनके पास से वो मोबाइल भी बरामद किया है जो वारदात में इस्तेमाल किया गया है।

(इनपुट- राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें- पेंशन लेने गए बुजुर्ग की बैंक में ही थम गई सांसें, मौत का CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।