A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेटे के हत्यारे असद के मारे जाने पर आया सूर्या की मां का रिएक्शन, कहा- सभी 7 आरोपियों का हो एनकाउंटर, सभी के घर पर चले बुलडोजर

बेटे के हत्यारे असद के मारे जाने पर आया सूर्या की मां का रिएक्शन, कहा- सभी 7 आरोपियों का हो एनकाउंटर, सभी के घर पर चले बुलडोजर

सूर्या की मां सरोज ने हत्यारे असद के एनकाउंटर पर कहा कि उन्हें तसल्ली तभी होगी जब वह असद की फोटो देख लेंगी। साथ ही, सरोज ने पुलिस से सभी आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर दी।

Surya mother asad encounter- India TV Hindi
Image Source : ANI/REPORTERS INPUT सूर्या की मां ने असद के मारे जाने के बाद सभी आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।

Surya Murder Case Asad Encounter: यूपी में गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर हो गया है। पुलिस ने असद पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस से भागते वक्त जवाबी कार्रवाई में असद मारा गया। इस बीच, बेटे के हत्यारे असद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर सूर्या की मां सरोज का रिएक्शन आया है। सरोज ने कहा कि सभी 7 आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। सभी के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।

मारे गए असद की तस्वीर देखकर होगी तसल्ली

सूर्या की मां सरोज कहती हैं, 'मैंने एनकाउंटर के बारे में सुना है, लेकिन मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं। फोटो देखने के बाद ही मुझे तसल्ली होगी। बाकी आरोपियों का भी इसी तरह एनकाउंटर होना चाहिए।'

7 लोगों ने सूर्या को मारा, उन सभी का हो एनकाउंटर

फिर इमोशनल होते हुए सूर्या की मां ने आगे कहा, '7 लोगों ने मेरे बेटे को पकड़कर मारा है। किसी ने उसके हाथ पकड़े थे तो किसी ने उसके पैर, इन सभी का एनकाउंटर होना चाहिए। इन सभी के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए।'

सरेंडर करने को कहा तो असद ने पुलिस पर दागी गोली

पुलिस के मुताबिक, बीती रात असद अपने दोस्त के पास पैसे लेने पहुंचा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे घेर लिया। सरेंडर करने को कहने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फिर, जवाबी कार्रवाई में असद को गोली लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

असद और पुलिस के बीच हुई 10 राउंड फायरिंग

असद से एनकाउंटर में पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। दोनों तरफ से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई है। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में बकरीद के दिन असद ने सूर्या पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 29 मई को उसकी मौत हो गई थी।

सूर्या की मां ने की और एक्शन की मांग

इस वारदात के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल था। लोग सूर्या मर्डर केस में कड़े एक्शन की मांग कर रहे थे और अब एनकाउंटर में असद के ढेर होने की खबर आई है। इस बीच, सूर्या की मां और भी एक्शन की मांग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद: पुलिस ने एनकाउंटर में कैसे ढेर किया सूर्या का हत्यारा असद, सुनें मुठभेड़ की पूरी कहानी DCP की जुबानी