1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: पुलिस ने एनकाउंटर में कैसे ढेर किया सूर्या का हत्यारा असद, सुनें मुठभेड़ की पूरी कहानी DCP की जुबानी

गाजियाबाद: पुलिस ने एनकाउंटर में कैसे ढेर किया सूर्या का हत्यारा असद, सुनें मुठभेड़ की पूरी कहानी DCP की जुबानी

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 31, 2026 06:16 am IST,  Updated : May 31, 2026 07:33 am IST

Ghaziabad के खोड़ा में Surya Murder Case के मुख्य आरोपी Asad का पुलिस एनकाउंटर में खात्मा हो गया है। 50 हजार के इनामी असद ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। जानें असद के एनकाउंटर की पूरी कहानी।

फोटो में बाईं तरफ...- India TV Hindi
फोटो में बाईं तरफ मुठभेड़ में मारा गया असद और दाईं तरफ सूर्या हैं, जिनकी हत्या हुई है। Image Source : REPORTERS INPUT

Surya Murder Case Asad Encounter: यूपी में गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में सूर्या पर चाकू से हमला किया गया था। फिर, गंभीर रूप से घायल सूर्या को आनन-फानन में नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई थी। सूर्या को चाकू मारने वाले असद का पुलिस ने कैसे एनकाउंटर किया, डीसीपी धवल जायसवाल से जानिए।

मारा गया सूर्या का हत्यारा असद

बता दें कि सूर्या मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद का गाजियाबाद के खोड़ा में एनकाउंटर हुआ है। बीते 28 मई को असद ने सूर्या चौहान पर चाकू से हमला किया था, इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई थी। इस मामले में 5 आरोपियों को नामजद किया गया था, जिनमें से 3 पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

असद ने पुलिस पर भी कर दी गोलीबारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने साथियों से मिलने और पैसे लेकर फरार होने की फिराक में खोड़ा क्षेत्र आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग और चेकिंग अभियान चलाया। वसुंधरा इलाके में बाइक पर आते दिखे असद को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से असद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

asad encounter bike
Image Source : ANIइसी बाइक असद फरार होने की कोशिश कर रहा था।

असद के पास से कंट्री मेड पिस्टल बरामद

मुठभेड़ में खोड़ा थाने का एक कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है। असद का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक और कंट्री मेड पिस्टल बरामद की है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आरोपी के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है।

फरार असद का पुलिस ने ऐसे किया एनकाउंटर

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया, 'पुलिस टीम को खबर मिली कि असद, खोड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की प्लानिंग बना रहा है। इस सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने पूरे इलाके की तलाशी ली और चेकपॉइंट बनाए। इसी कड़ी में, असद और उसका एक दोस्त बाइक पर वहां पहुंचते नजर आए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने और चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन रुकने के बजाय, उन्होंने पुलिस की टीम पर गोलीबारी कर दी। फिर जवाबी फायरिंग में, पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें असद को गोली लग गई।'

घायल सिपाही का अस्पताल में चल रहा इलाज

डीसीपी धवल जायसवाल बोले, 'घायल असद को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। गोलीबारी के दौरान, एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया और उसे भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। असद की बाइक और गोली चलाने में प्रयोग की गई पिस्तौल बरामद की गई है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।