1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया में घाघरा नदी की कटान तेज, देखते ही देखते पानी में समा गया मकान; VIDEO वायरल

बलिया में घाघरा नदी की कटान तेज, देखते ही देखते पानी में समा गया मकान; VIDEO वायरल

बलिया जनपद घाघरा नदी के तेज कटान का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें नदी के तेज कटान से एक मकान नदी में समा गया, जिसके चलते इलाके में भी डर देखने को मिल रहा है।

The house was swallowed by the river rapid erosion- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नदी की तेज कटान में समाया मकान।

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया तहसील में आने वाले दियारा क्षेत्र के गोपालपुर ताड़ी गांव में घाघरा नदी के तेज कटान का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभी यूपी के कई जिलों में मानसून आने के बाद से काफी बारिश देखने को मिल रही है, जिसके चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में घाघरा नदी के तेज कटान से एक मकान नदी में समा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया का काफी वायरल हो रहा है। घाघरा नदी के कटान में समाने वाले मकान के बाद वहां रहने वाले लोगों के बीच काफी दहशत का माहौल है और इलाके में भी डर देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया जनपद के दियारा क्षेत्र के गोपालपुर ताड़ी गांव में घाघरा नदी की तेज कटान में एक मकान के समाने के बाद स्थानीय लोगों का आरोप है कि कटान रोकने के लिए किए गए प्रशासन और बाढ़ विभाग के दावे जमीनी स्तर पर कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी बचाव कार्य नहीं होने के कारण लगातार कटान बढ़ता जा रहा है, जिससे कई घरों और खेती की जमीन पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो या घटना की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत बयान नहीं दिया गया जिसका इंतजार है। स्थिति पर स्थानीय प्रशासन की नजर इस पर बने होने की बात कही जा रही है।

सहारनपुर में जलभराव के चलते कब्रिस्तान से बाहर आए शव

यूपी में इस समय कई जिलों में लगातार भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है, जिसमें सहारनपुर जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के चलते आम लोगों को कई इलाकों में जलभराव के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी। देहरादून-दिल्ली हाईवे पर स्थित सैय्यद माजरा गांव के कब्रिस्तान को भी भारी नुकसान पहुंचा, जिसमें कब्रिस्तान की मिट्टी बह गई, जिससे कई कब्रें टूट गईं। हालात इतने खराब हो गए कि कुछ कब्रों से शव बाहर निकल आए और पानी के तेज बहाव में बहने लगे और जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो कब्रिस्तान के पास काफी भीड़ देखने को मिली।

(रिपोर्ट - अमित कुमार)

ये भी पढ़ें

अमेठी में नहर से मिला बोरे में बंद युवक का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका

4 साल के बेटे की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसला; लगाया 60 हजार का जुर्माना