1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में युवक ने युवती पर की थप्पड़ों की बौछार, हाथ में चाकू लिए था, Video हुआ वायरल

गाजियाबाद में युवक ने युवती पर की थप्पड़ों की बौछार, हाथ में चाकू लिए था, Video हुआ वायरल

गाजियाबाद के एक मॉल में युवक ने युवती पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान युवक हाथ में चाकू लिए था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

up ghaziabad girl beaten in mall - India TV Hindi
Image Source : REPORTER गाजियाबाद में मॉल नें युवती से मारपीट।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक इंदिरापुरम के एक मॉल में एक युवक ने युवती पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान युवक हाथ में चाकू भी लिए हुआ था। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख कर हर कोई हैरान है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के जयपुरिया मॉल में स्थित California Burrito में काम करने वाली एक हिंदू युवती के साथ प्रताप विहार निवासी मुस्लिम युवक ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं युवती की अपने स्टोर पर काम करने वाले एक अन्य युवक से भी दोस्ती है। इसी बात से गुस्सा युवती का प्रेमी आज सुबह मॉल में पहुंचा और स्टोर के किचन में घुस कर वहां रखा चाकू उठा लिया। इसके बाद उसने युवती को जमकर पीटा।

पुलिस जांच के लिए मॉल में पहुंची

इस पूरी घटना के दौरान मॉल में घूमने आए किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी जांच के लिए इंदिरापुरम के मॉल में पहुंची। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मऊ में प्रेम प्रसंग में हत्या

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से भी प्रेम प्रसंग में हत्या एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शादीशुदा महिला के प्रेम संबंधों की उलझन में प्रेमी की जान चली गई। ढाई साल से अपने पति से अलग रह रही महिला की दोस्ती असगर अली से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। महिला के 5 बच्चे भी थे। इसके बाद महिला की नजदीकियां आकाश राव से बढ़ने लगीं। जब असगर को महिला के दूसरे संबंधों का पता चला, तो उसने महिला के साथ मारपीट भी की। मारपीट से नाराज महिला ने अपने नए प्रेमी आकाश राव के साथ मिलकर असगर को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। (रिपोर्ट: जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें- प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, रात के अंधेरे में 3 गूंगे लोगों की धारदार हथियार से हत्या

मऊ में खूनी लव ट्रायंगल, शादीशुदा महिला ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर की पहले आशिक की हत्या