1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में निर्माणाधीन साइट पर रील बनाने गया युवक, सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली, हुई मौत

गाजियाबाद में निर्माणाधीन साइट पर रील बनाने गया युवक, सिक्योरिटी गार्ड ने मारी गोली, हुई मौत

गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें निर्माणाधीन बिल्डिंग में रील बनाने गए युवक को गार्ड ने चोर समझकर गोली मार दी, जिससे उस युवक की मौके पर मौत हो गई।

मृतक युवक समीर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक युवक समीर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में निर्माणाधीन बिल्डिंग पार्श्वनाथ में रील बनाने गए युवक को गार्ड ने चोर समझकर गोली मार दी, जिससे उस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 9 अगस्त को एक निर्माणाधीन परिसर में गोली लगने से युवक समीर की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक अपने दो साथियों के साथ पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में दाखिल हुआ था। वहीं तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर वह नहीं रुके। इसके बाद गार्ड ने अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड है विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

गार्ड का दावा है कि उसने युवकों को कई बार अंदर जाने से मना किया

गाजियाबाद के साहिबाबाद में हुई इस घटना को लेकर सूचना मिलने पर एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि फायर वास्तव में हवाई था या गोली सीधे युवक को लगी। पुलिस के मुताबिक समीर दो भाइयों में छोटा था। घटना के समय उसके साथ मौजूद अन्य युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। पुलिस के अनुसार समीर 9 अगस्त की दोपहर को अपने दो साथियों के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग के परिसर में पहुंचा था। जिस स्थान पर घटना हुई, वहां लोहे का सरिया और अन्य निर्माण सामग्री रखी हुई थी। गार्ड का दावा है कि उसने युवकों को कई बार अंदर जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उसने हवाई फायर करने की बात कही, हालांकि गोली समीर के सीने के पास जा लगी।

सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्रवाई

निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक समीर को गोली लगने के बाद एम.एम.जी. अस्पताल इलाज के लिए तुरंत लेकर जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सिक्योरिटी गार्ड है को जहां हिरासत में ले लिया गया है तो वहीं उसका लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया गया है। मृतक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक समीर दो भाइयों में छोटा था। घटना के समय उसके साथ मौजूद अन्य युवक मौके से फरार हो गए। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

(रिपोर्ट - जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें

कांवड़ यात्रा के दौरान बनी भगदड़ जैसी स्थिति, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा और टल गई अनहोनी

पत्नी से प्रेम प्रसंग में पति की हत्या करने वाला हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गंडासा और तमंचा बरामद