1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नदी के तेज बहाव में बह गए बाइक सवार, ग्रामीणों की सूझबूझ ने बचाई जान; वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नदी के तेज बहाव में बह गए बाइक सवार, ग्रामीणों की सूझबूझ ने बचाई जान; वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सहारनपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते वहां की नदियों का जलस्तर भी अब काफी बढ़ गया है, जिसमें जैतपुर गांव के पास बहने वाली सहंश्रा नदी में अचानक आए तेज बहाव में नदी पार कर रहे बाइक सवार तेज धारा की चपेट में आ गए और उनकी दो बाइकें भी पानी के साथ बह गईं।

Saharanpur- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सहारनपुर में बाइक सवारों को बचाते ग्रामीण।

पूरे देश में मानसून का असर देखने को मिल रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश में भी पिछले एक हफ्ते में कई जिलों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच सहारनपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते वहां की नदियों का जलस्तर भी अब काफी बढ़ गया है, जिसमें जैतपुर गांव के पास बहने वाली सहंश्रा नदी में अचानक आए तेज बहाव में नदी पार कर रहे बाइक सवार तेज धारा की चपेट में आ गए और उनकी दो बाइकें भी पानी के साथ बह गईं। ऐसे में मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ दिखाते हुए बाइक सवारों की जान बचाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हादसे के दौरान एक महिला समेत दो लोग नदी की तेज धारा में फंस गए थे

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मैदान से लेकर शिवालिक पहाड़ियों तक लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की बरसाती नदियां उफान पर हैं और कई स्थानों पर जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसी बीच बेहट तहसील क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास बहने वाली सहंश्रा नदी में अचानक आए तेज बहाव से बड़ा हादसा होने से टल गया। नदी पार कर रहे बाइक सवार तेज धारा की चपेट में आ गए और उनकी दो बाइकें भी पानी के साथ बह गईं। ऐसे में वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ और साहस दिखाने के साथ तेजी से नदी के बहाव में फंसी एक महिला समेत दो लोगों की जान बचाई।

बाइकों को भी ग्रामीणों ने मिलकर निकाला बाहर

सहंश्रा नदी में अचानक आए तेज बहाव से दो बाइक पर सवार तीन लोग जब फंस गए तो आसपास मौजूद ग्रामीण लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचने के साथ बिना अपनी जान की परवाह किए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला समेत दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बह चुकी दोनों बाइकें भी नदी से बाहर निकाल लीं। ग्रामीणों की बहादुरी और सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों का साहस और लोगों को बचाने का प्रयास साफ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनाती नदियों, नालों को पार करने का जोखिम बिल्कुल ना उठाएं। प्रशासन का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है इसलिए खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

(रिपोर्ट - खालिद हसन)

ये भी पढ़ें

हापुड़ में गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, एक की गई जान, एक झुलसा

मक्के के खेत में करंट आने से चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया