1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मक्के के खेत में करंट आने से चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मक्के के खेत में करंट आने से चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

 Reported By: Imran Laeek Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 09, 2026 10:53 am IST,  Updated : Jul 09, 2026 10:53 am IST

प्रयागराज के गंगानगर जोन के बहरिया थाना क्षेत्र के खलसा गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जिसमें मक्के के खेत में काम करने के दौरान चाचा और उसके 14 साल के भतीजे दर्दनाक मौत हो गई।

Uncle and nephew- India TV Hindi
मृतक भतीजा और चाचा Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पर मक्के के खेत में करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। गंगानगर जोन के बहरिया थाना क्षेत्र के खलसा गांव में 29 साल के कमलेश कुमार यादव धान की बेहन निकालने खेत गए थे। इसी दौरान उनका 14 साल का भतीजा अर्पित यादव भी वहां पर पहुंचा जिसमें वह करंट की चपेट में आ गया। अपने भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा भी करंट की चपेट में आ गए जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। मृतक कमलेश कुमार बीए करने के बाद शहर में नौकरी करने की तैयारी कर रहा था जबकि अर्पित यादव मिझूरा में कक्षा सात का छात्र था। पुलिस ने इस मामले की सूचना मिलने के बाद आरोपी नागेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मौके पर ही चाचा-भतीजे की हो गई मौत

प्रयागराज में सामने आई इस घटना में मृतक कमलेश कुमार धान की रोपाई के लिए खेत में धान की बेहन निकालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पास के मक्का के खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में उसका भतीजा अर्पित यादव आ गया। भतीजे की चीख सुनकर बचाने पहुंचे उनके चाचा कमलेश कुमार भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों शवों को खेत से बाहर निकाला।

आक्रोशित ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष बहरिया मानवेन्द्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया और मक्का के खेत के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष बहरिया ने परिजनों को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूरे गांव में घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अर्पित यादव के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं और मृतक अर्पित यादव मां-बाप का इकलौता पुत्र था। वहीं मृतक कमलेश चार भाईयों में तीसरा नंबर का था। कमलेश के पिता घर पर खेती किसानी के काम करते हैं। मक्के की खेत में मवेशियों से बचने के लिए चारों तरफ बिजली के तार से ग्राउंडिंग की गई थी जो पड़ोस के रहने वाले नागेंद्र प्रताप सिंह का खेत था। दोनों की मौत होने पर घर छोड़कर पूरा परिवार फरार हो गया है। ग्रामीणों ने मक्का खेत मलिक के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, परिजन मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी नागेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें

 

'मेरा किडनैप हो गया, बचाओ', गोरखपुर में बच्चे की चीख से मची अफरातफरी; जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

VIDEO: भारी बारिश के बीच नोएडा सेक्टर- 62 की iForte बिल्डिंग का हिस्सा ढहा, मलबे की जद में आईं गाड़ियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।