1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: मलिहाबाद में महिला की हत्या का मामला, 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया

लखनऊ: मलिहाबाद में महिला की हत्या का मामला, 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में महिला की हत्या और लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

मलिहाबाद मर्डर केस में पुलिसवालों पर गिरी गाज।- India TV Hindi
Image Source : PTI मलिहाबाद मर्डर केस में पुलिसवालों पर गिरी गाज।

लखनऊ के मलिहाबाद में महिला की हत्या और लूट मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसमें प्रभारी निरीक्षक आलमबाग, चौकी प्रभारी आलमबाग बस स्टैंड, और रात्रि अधिकारी आलमबाग, बस स्टैंड ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों, पर्व कमांडर और कांस्टेबल समेत कुल 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। साथ ही साथ इस मामले के खुलासे के लिए 4 टीम में गठित कर दी गई है। हालांकि, अभी तक मामले का मुख्य आरोपी फरार ही चल रहे है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मंगलवार-बुधवार की रात में एक महिला वाराणसी से बस से लखनऊ पहुंची थी और उसने अपने भाई को कॉल करके बताया कि वह आलमबाग बस स्टैंड पहुंच गई है। उसने बताया था कि वह थोड़ी देर में निवास स्थान चिनहट पहुंच जाएगी। लेकिन काफी देर तक जब महिला अपने निवास स्थान चिनहट नहीं पहुंची तब उसके भाई ने पुलिस को यह जानकारी दी और फिर महिला की छानबीन शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की देर रात महिला की डेड बॉडी मलिहाबाद के एक आम के बैग में मिली थी। इसके बाद महिला के परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया और फिर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

ऑटो ड्राइवर की तलाश

पुलिस जांच में महिला का सीसीटीवी फुटेज भी निकाल कर सामने आया है। इसमें महिला आलमबाग बस स्टैंड पर एक बस में उतरते हुए देखी जा सकती है। पुलिस लगातार इस पूरे मामले में जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्र यह बताते हैं कि महिला आलमबाग बस स्टॉप से ऑटो लेकर चिनहट के लिए अपने भैया के घर के लिए निकली थी। मलीहाबाद रोड पर देर रात सिर्फ एक ऑटो दिखा। इसी ऑटो के ड्राइवर पर महिला की हत्या का शक बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस लगातार ऑटो ड्राइवर की तलाश कर रही है।

अलग दिशा में मिली लाश

आपको बता दे की महिला को चिनहट जाना था लेकिन उसकी डेड बॉडी बिल्कुल अलग दिशा में मिली है यानी मलिहाबाद इलाके में। मलिहाबाद बस स्टेशन आलमबाग बस स्टेशन से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर है। ऑटो पे कोई नंबर मौजूद नही था और न ही कोई यूनिक नंबर था। लिहाजा पुलिस को लगता है किसी नए ऑटो को चलाने वाले ड्राइवर ने अपने किसी साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में महिला का पहले किया गया अपहरण, फिर गैंगरेप के बाद की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

UP में क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ विवाद, बाद में चली गोलियां, 8 लोग घायल