1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ विवाद, बाद में चली गोलियां, 8 लोग घायल

UP में क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ विवाद, बाद में चली गोलियां, 8 लोग घायल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 21, 2025 02:12 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 02:12 pm IST

यूपी के अलीगढ़ जिले में दो पक्षों के बीच क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले और गोलीबारी भी हुई। वहीं कुछ लोगों ने चाकू से भी हमला किया। इस घटना में 8 लोग घायल हैं।

क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ था विवाद।- India TV Hindi
क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ था विवाद। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

अलीगढ़: जिले में क्रिकेट मैच के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां पर दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी बीच दोनों टीमों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पूरा मामला सासनी गेट पुलिस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के बाद मौके पर हिंसक झड़क होने लगी। इस घटना में दो महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए है। पुलिस ने शुक्रवार को घटना के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। इसके अलावा फायरिंग की भी जानकारी मिल रही है।

क्रिकेट के दौरान हुआ विवाद

वहीं घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एम. शेखर पाठक ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि "बुधवार को काजीपाड़ा इलाके में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। मैच के दौरान दो पड़ोसियों अनस और मोहसिन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि मौके पर वरिष्ठों की मदद से मामले को सुलझा लिया गया था। इसके बाद गुरुवार रात को यह मामला फिर से भड़क गया।" अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एम. शेखर पाठक ने बताया कि नए सिरे से शुरू हुआ यह झगड़ा जल्द ही हिंसक हो गया। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले और छतों से गोलीबारी की खबरें भी सामने आईं। 

कुल आठ लोग हुआ घायल

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एम. शेखर पाठक ने बताया कि इस घटना में कई लोग चाकू लगने से घायल हो गए है। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सिर में चोट लगने से घायल पांच लोगों को आगे के इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, "इलाके में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।" (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

गर्लफ्रेंड की कॉल डिटेल निकलवाने कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा शख्स, टेलीकॉम ऑफिस के कर्मियों को पीटा

UP: पुलिस ने रोकी BJP विधायक की कलश यात्रा, जमकर हुई धक्का-मुक्की; बेहोश होकर गिरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।