1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर में सामने आया सनसनीखेज मामला, खेत में मिला सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर में सामने आया सनसनीखेज मामला, खेत में मिला सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर से एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें 26 जुलाई की सुबह खेत में एक शख्स का शव पड़ा हुआ देखा गया जिसका सिर गायब था। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचने के साथ जांच शुरू कर दी।

Sitapur- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सीतापुर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से 26 जुलाई को खेत में ग्रामीणों ने एक शख्स का शव पड़ा हुआ देखा। शव से उसका सिर गायब था जिसको देखने के बाद ग्रामीणों में दशहत फैल गई। शख्स की गर्दन काटकर निर्मम हत्या करने के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं एएसपी दुर्गेश सिंह सीओ सहित फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसमें काफी प्रयासों के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई और पुलिस गायब सिर की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है जिससे शव की शिनाख्त हो सके।

गर्दन काटकर हत्या किए जाने की आशंका

सीतापुर में सामने आए इस सनसनीखेज मामले में शख्स की गर्दन काटकर निर्मम हत्या करने के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने इस मामले को लेकर बताया कि गर्दन काटकर हत्या किए जाने की आशंका है, जिसमें कई टीमों को लगाया गया है जल्द खुलासा किया जायेगा। यह सनसनीखेज वारदात संदना थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द का है, जिसमें इस तरह का मामला होने के बाद गांव में दहशत का माहौल जबकि दूसरी तरफ पुलिस के लिए शव शिनाख्त और सिर बरामद करना बड़ी चुनौती बनी हुई है। गांव के रहने वाले सुरजबली के खेत की तरफ जब ग्रामीण गए तो उन्हें एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। जब ग्रामीण पास पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि खेत में केवल शख्स का धड़ पड़ा हुआ था जबकि उसका सिर गायब था।

पुलिस ने सिर की तलाश के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन

संदना थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द के गांव में सामने आए इस मामले में पुलिस ने सिर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन सिर का पता नहीं लगा। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचने के साथ घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। वहीं थाना पुलिस आसपास के थानों से लापता हुए लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके अलावा पड़ोसी जनपदों से भी गुमशुदा लोगों की जानकारी मंगाई गई है, ताकि मृतक की शिनाख्त जल्द हो सके। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी दुर्गेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान होते ही घटना के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने में आसानी होगी।

(रिपोर्ट - मोहित मिश्रा)

ये भी पढ़ें

शादी की बात पर जताई थी रजामंदी, अगले ही दिन खेत में मिला युवक का गोली लगा शव

फतेहपुर में मुख्यमंत्री की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक