1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांवड़ियों की सुरक्षा में दौड़ेगी हर-हर महादेव लिखी कांवड़ वैन, मुरादाबाद पुलिस ने की खास तैयारी

कांवड़ियों की सुरक्षा में दौड़ेगी हर-हर महादेव लिखी कांवड़ वैन, मुरादाबाद पुलिस ने की खास तैयारी

कांवड़ियों की सेवा व सुरक्षा में कोई कमी ना रहने पाए इस उद्देश्य से मुरादाबाद पुलिस द्वारा हर-हर महादेव लिखी खास कांवड़ वैन को तैयार कराया गया है। इसका उपयोग सेवा सुरक्षा व आपात स्थिति में किया जा सकेगा।

Kanwar vans- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कांवड़ वैन

सावन का महीना शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो चुकी जिसमें उनकी सुरक्षा को लेकर भी पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए हैं, जिसमें एक स्पेशल कांवड़ वैन को भी तैयार कराया गया है। मुरादाबाद पुलिस ने कांवड़ियों की सेवा व सुरक्षा में कोई कमी ना रहने पाए इस उद्देश्य से कांवड़ मोबाइल वैन शुरू की है। इस वैन को ऐसा डिजाइन किया गया है कि दूर से ही दिखाई देगा कि पुलिस की कांवड़ वैन आ रही है। इसका उपयोग सेवा सुरक्षा व आपात स्थिति में किया जा सकेगा।

कांवड़ थीम पर डिजाइन की गई हर-हर महादेव लिखीं कांवड़ मोबाइल वैन

मुरादाबाद पुलिस ने सावन के पवित्र महीने में हजारों शिव भक्त कांवरिये जो पैदल मार्ग से हरिद्वार व बृजघाट से जल लाकर भोलेनाथ को चढ़ाते हैं। उनको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करने पड़े उसे ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल के निर्देशन में कांवड़ थीम पर डिजाइन की गई हर-हर महादेव लिखीं मोबाइल वैन को शुरू किया है जो कांवड़ मार्ग पर दौड़ती और सेवा करती नजर आएगी। ये वैन बृजघाट मार्ग व हरिद्वार मार्ग पर चौबीस घंटे अपनी सेवा देती नजर आएंगी। इस खास मोबाइल वैन को चलाने के बारे में मुरादाबाद के एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र ने बताया कि कावड़ियों की सेवा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं क्योंकि वह इतनी दूर से पैदल चलकर आते हैं उनकी मनोदशा समझी जा सकती है।

कांवड़ मोबाइल वैन हर तरह की सुविधा

3 अगस्त को सावन के इस महीने का पहला सोमवार भी है ऐसे में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ भी देखने को मिलेगी। वहीं कांवड़ मोबाइल वैन को लेकर मुरादाबाद के एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र ने आगे बताया कि इसे इस तरह से तैयार किया गया कि दूर से ही दिखाई देगा कि पुलिस की कांवड़ वैन आ रही है। इस मोबाइल वैन में सारी व्यवस्था रहेगी वैन लगातार रूट पर रहेंगी ताकि किसी भी सेवा के लिए हर समय तैयार रहा जाए।

(रिपोर्ट - राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर में 3-10 अगस्त तक सभी स्कूलों में अवकाश, मेरठ के डीएम ने भी 3-12 अगस्त तक छुट्टी घोषित की, जानें वजह

सीतापुर में सनसनी, कोर्ट से घर लौटी बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से की हत्या