1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के ढाबे पर थूककर रोटी बना रहा था युवक महताब, बवाल कटने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के ढाबे पर थूककर रोटी बना रहा था युवक महताब, बवाल कटने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के बागपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक ढाबे पर युवक रोटी पर थूककर उसे बना रहा था। उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

UP- India TV Hindi
Image Source : X@BAGHPATPOLICE रोटी पर थूकने वाला आरोपी गिरफ्तार

बागपत: यूपी के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक ढाबे पर काम करने वाले युवक पर आरोप लगा है कि वह रोटी पर थूककर उसे बना रहा था। इस युवक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोटी पर थूकने जैसी हरकत करता हुआ नजर आ रहा है।

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महताब पुत्र सिराजुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कहां का है मामला?

मामला बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक ढाबे का है। यहां कथित तौर पर युवक रोटी पर थूकते हुए पाया गया। पुलिस का कहना है कि रटौल चौकी क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर रोटी बनाने के दौरान आरोपी का रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद इस मामले को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ बागपत और खेकड़ा पुलिस ने संज्ञान में लिया।

इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस ने क्या बताया?

बागपत पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके जानकारी दी है, "थाना खेकड़ा क्षेत्र के रटौल चौकी क्षेत्रान्तर्गत स्थित ढाबा पर थूक कर रोटी बनाने वाले अभियुक्त महताब पुत्र सराजुद्दीन निवासी कस्बा रटौल थाना खेकड़ा जनपद बागपत को थाना खेकड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।" 

बता दें कि पहले भी देश में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जहां पर खाने-पीने की चीजों में थूकने के बाद उन्हें लोगों को खिलाया-पिलाया गया। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इस तरह की घटनाएं एक तरह की कुंठा या नफरत का परिणाम होती हैं, जब कोई व्यक्ति अपने मन में दबी किसी भावना का बदला इस तरह पूरे समाज से लेता है। ऐसे कांड करने वालों की काउंसलिंग भी होनी चाहिए, जिससे उन्हें ये अहसास हो कि वह क्या गलत कर रहे हैं और कितना गलत कर रहे हैं। इससे पहले एक खबर सामने आई थी कि लखनऊ में थूक जिहाद का आरोपी पप्पू उर्फ शरीफ गिरफ्तार हुआ था। उसका दूध में थूककर ग्राहक को बेचते हुए VIDEO वायरल हुआ था। 

ये भी पढ़ें-

छात्रा ने सबसे सामने टीचर को पीटा, भीड़ ने थूककर चाटने को मजबूर किया, छेड़खानी करने पर मिली सजा