1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: चलते डंपर से हाईवे पर गिरी बजरी और पत्थर, यूपी पुलिस ने खुद फावड़े से साफ किया रास्ता

VIDEO: चलते डंपर से हाईवे पर गिरी बजरी और पत्थर, यूपी पुलिस ने खुद फावड़े से साफ किया रास्ता

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अचानक एक चलते डंपर से बजरी और पत्थर गिरने लगे जिससे हाईवे पर पत्थरों की चादर फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के आने तक खुद सड़क से पत्थरों को हटाया।

UP Police- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हाईवे पर पत्थरों को हटाती यूपी पुलिस।

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अचानक एक चलते डंपर से बजरी और पत्थर गिर गए। इससे हाईवे पर काफी दूर तक लाल रंग के पत्थर फैल गए, जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। सुबह के समय कुछ डंपर पेरीफेरल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक डंपर का जैक अचानक ऊपर उठ गया, जिससे बजरी और पत्थर सड़क पर बिखर गए। इस घटना की सूचना मिलते ही दादरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पत्थरों के कारण किसी वाहन के फिसलने से हादसा हो सकता है। पुलिसकर्मियों खुद ही ने जेसीबी की मदद से और फावड़े तथा हाथों से बजरी को इकट्ठा करना शुरू कर दिया, जिसमें उनके इस कदम का वीडियो भी सामने आया है।

जेसीबी के आने तक खुद सड़क से पत्थरों को हटाया

डंपर से हाईवे पर गिरी बजरी और पत्थर को हटाने के लिए यूपी पुलिस ने जेसीबी के आने तक खुद सड़क से पत्थरों को हटाया। वहीं इसके बाद जेसीबी मशीन के आते ही पत्थरों को पूरी तरह हाईवे से हटा दिया गया। पत्थर हटने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। हाईवे पर अचानक बजरी और पत्थर गिरने से कई गाड़ियां बार-बार आपस में टक्कराने से बची तो वहीं जबकि कुछ गाड़ियों के टायर भी पंचर हो गए।

पुलिस ने पंचर बनाने वाली गाड़ी बुलाकर की मदद

हाईवे पर बजरी और पत्थर गिरने से कुछ गाड़ियां जो पंचर हो गई थी उसके लिए यूपी पुलिस ने पंचर बनाने वाली गाड़ी बुलाकर उनकी भी मदद की। ये पूरा मामला दादरी थाना क्षेत्र के चकसेनपुर के पास का है। इस पूरी घटना को लेकर दादरी थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर चकसेनपुर के पास डंपर से लाल बजरी और पत्थर फैलने की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत अपनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर कोई हादसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बजरी को तत्काल हटाने का आदेश दिया। जेसीबी और पुलिसकर्मियों की मदद से बजरी को तीव्र गति से हटाया गया, ताकि यातायात बाधित न हो और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

(रिपोर्ट - राहुल ठाकुर)

ये भी पढ़ें

AI वाली दुल्हन, नकली रिश्ते और फिर ठगी! कानपुर से चल रहा था ‘मैरिज स्कैम’, शादी की तलाश में निकले युवकों को बनाते थे शिकार

बाराबंकी में लेखपाल-वकीलों में बवाल के बीच किसी ने SDM की गाड़ी पर थूका पान, छीछालेदर का वीडियो आया सामने