1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वृंदावन गुरुकुल में संस्कृत पढ़ने आए थे छात्र… संचालक ने बंद टैंक में सफाई के लिए उतारा, 4 की दम घुटने से मौत

वृंदावन गुरुकुल में संस्कृत पढ़ने आए थे छात्र… संचालक ने बंद टैंक में सफाई के लिए उतारा, 4 की दम घुटने से मौत

वृंदावन के गुरुकुल में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 4 छात्रों की मौत हो गई। आरोप है कि गुरुकुल का संचालन बिना रजिस्ट्रेशन के किया जा रहा था। गुरुकुल संचालक छात्रों से पढ़ाई के साथ खाना बनाने और साफ-सफाई जैसे काम भी कराता था।

टैंक में सफाई करने...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT टैंक में सफाई करने उतरे 4 छात्रों की मौत।

यूपी के वृंदावन में चैतन्य विहार स्थित महर्षि परिणि संस्कृत गुरुकुल विद्यालय में मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसे में 4 छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने गुरुकुल संचालक आशीष और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच और उपचार के निर्देश दिए हैं।

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था गुरुकुल

बताया गया कि गुरुकुल में करीब 200 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 100 छात्र भवन में रहकर संस्कृत की शिक्षा लेते हैं। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों के छात्र शामिल हैं। यहां छात्रों को वेद, कर्मकांड और पूजा-पद्धति की शिक्षा दी जाती है। आरोप है कि गुरुकुल का संचालन बिना रजिस्ट्रेशन के किया जा रहा था और छात्रों से पढ़ाई के साथ खाना बनाने और साफ-सफाई जैसे काम भी कराए जाते थे।

Image Source : reporter inputवृंदावन गुरुकुल में खौफनाक हादसा।

टैंक से बदबू आ रही थी, संचालक ने छात्रों को उतार दिया

मंगलवार शाम भवन के पिछले हिस्से में बने करीब 12 फीट गहरे टैंक से बदबू आने और पानी ओवरफ्लो होने पर 5 छात्रों को सफाई के लिए उतारा गया। बताया गया कि सबसे पहले मनु कटारे टैंक में उतरा और अंदर जाते ही बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए आर्यन, देवांश, विशु और रुद्र भी टैंक में उतर गए। जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी बेहोश हो गए।

मृतकों छात्रों के नाम-

छात्रों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनु, देवांश, आर्यन और विशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रुद्र का अस्पताल में उपचार जारी है।

Image Source : reporter inputमहर्षि परिणि संस्कृत गुरुकुल विद्यालय में हादसा।

गुरुकुल के बाहर लगा बैनर फाड़ा

हादसे के बाद गुरुकुल के बाहर लगा बैनर भी फाड़े जाने की बात सामने आई है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसा कैसे हुआ और किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एक अन्य घटना में सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 3 टेनिस खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। अर्टिगा कार में कुल 6 लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया की ओर जा रहे थे। 

(रिपोर्ट- एम एस शर्मा)

यह भी पढ़ें-

फतेहपुर में हैवानियत का अंत, स्कूल बस चालक को 40 मिनट तक पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को उम्रकैद

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, 14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी की मौत; CCTV में कैद हुई घटना