Viral हो गया UP Police का ट्वीट, 'जेल के कंबल मखमली नहीं होते', यूजर्स ने लिए मजे
Viral हो गया UP Police का ट्वीट, 'जेल के कंबल मखमली नहीं होते', यूजर्स ने लिए मजे
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 27, 2019 03:25 pm IST, Updated : Jul 27, 2019 03:37 pm IST
Viral हो गया UP Police का ट्वीट, 'जेल के कंबल मखमली नहीं होते', यूजर्स ने लिए मजे- Up Police tweet on criminals viral on social media
Image Source : TWITTERtweet
उत्तर प्रदेश पुलिस UP Police प्रदेश में अपराध crime रोकने के लिए नित नए प्रयोग कर रही है। ऐसी ही कवायद में यूपी पुलिस ने अपराधियों को डराने के लिए एक ट्वीट Tweet किया था जो वायरल होते ही फायरबैक हो गया। इस ट्वीट के बाद जहां UP पुलिस की कमियां उजागर कर रहे हैं वहीं कुछ उसकी खिंचाई कर रहे हैं।
यूपी पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की एक फिल्म वंस अपॉन ए टाइम के एक सीन को पोस्ट करते हुए लिखा था -जुर्म के रास्ते कितने भी मखमली क्यों न हो,खत्म तो जेल के कंबल में ही होते हैं। ये इसी फिल्म का डायलॉग है जिसे यूपी पुलिस ने अपराधियो को चेताने के लिए इस्तेमाल किया था। खुद रणदीप हुड्डा ने Tweet को Like किया था।
इसके बाद से ही ये ट्टीट वायरल होने लगा और यूजर पुलिस की जमकर खिंचाई करने लगे।
कुछ यूजर कानून तोड़ते पुलिसवालों का हवाला देने लगे-