TikTok पर आ धमके अफ्रीकी बॉय़ज, इस अंदाज में गाए Bollywood गाने, इंडिया वाले रह गए दंग
TikTok पर आ धमके अफ्रीकी बॉय़ज, इस अंदाज में गाए Bollywood गाने, इंडिया वाले रह गए दंग
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 21, 2019 04:09 pm IST, Updated : Jun 21, 2019 04:12 pm IST
टिक टॉक का नशा अफ्रीकियों के सिर भी चढ़कर कर बोल रहा है। वो मौज में आकर हिंदी फिल्मों के गाने गा रहे हैं...कैसे...देखिए यहां
Image Source : YOUTUBEbollywood
अगर आपको लगता है कि सिर्फ इंडिया वाले ही TikTok के दीवाने हैं तो आप गलत सोच रहे हैं। TikTok की दीवानगी अफ्रीका तक जा पहुंची है और भी वाया बॉलीवुड।
टिक टॉक वीडियो पर कुछ अफ्रीकी लड़कों ने बॉलीवुड गाने गाए औऱ इंडिया में इसे खूब देखा और सराहा जा रहा है।
इनमें कुछ गाने फिल्म कल हो ना हो के हैं जिन्हें बड़े मजे औऱ नजाकत के साथ ये ग्रुप गा रहा है। एक लड़के की आवाज और उसका बॉलीवुड रियाज काफी मधुर लग रहा है। जबकि दूसरे लड़के केवल कोरस में समां बांध रहे हैं। इतना साफ है कि इन लड़कों ने बॉलीवुड गानों को भी जुंबा और रैप स्टाइल में गाकर गानों में चार चांद लगा दिए हैं। इस वीडियो को अब तक 80 हजार लोग इस वीडियो को अपनी वॉल पर शेयर कर चुके हैं।