Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Funny Video: बाइक वाले ने बीच सड़क कर दी ऐसी शरारत, छप्पर फाड़ कर गिरे लोग, वीडियो हो रहा वायरल

Funny Video: बाइक वाले ने बीच सड़क कर दी ऐसी शरारत, छप्पर फाड़ कर गिरे लोग, वीडियो हो रहा वायरल

Edited by: India TV Lifestyle Desk Published : Jun 19, 2019 11:18 am IST, Updated : Jun 19, 2019 11:33 am IST

ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। यही कुछ हुआ सड़क पर जहां बस पर चढ़ी सवारियां धड़ाधड़ सड़क पर जा गिरीं।

man- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE man

जिसने भी इस वीडियो को बनाया होगा, वो कुछ और दिखाना चाह रहा होगा और कुछ और ही रिकॉर्ड हो गया। जी हां बाइक वाले की एक शरारत को रिकॉर्ड  करने के चक्कर में छप्पर फाड़ सवारियों का धड़ाम होना रिकॉर्ड हो गया। अब फेसबुक पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर हंस रहे हैं।

मामला कहां का है, लेकिन ये कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप में इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद लोग सेलिब्रेशन करने के लिए बस पर चढञकर शोर मचाते हुए सवारी कर रहे थे। आगे बाइक पर दो युवक चल रहे हैं और बस के ऊपर बैठी सवारियां चिल्ला रही हैं।

अचानक बाइक वाले ने बिलकुल बस के आगे ब्रेक मारे,  ब्रेक लगते ही बस वाले ने भी ब्रेक मारे और सारा खेल हो गया। 

फेसबुक पर किसी व्यक्ति ने जब इस वीडियो को पोस्ट किया और ये धीरे धीरे लोकप्रिय होता जा रहा है। धड़ाधड़ कमेंट आ रहे हैं लोगों को छप्पर फाड़ कर गिरती सवारियां देखकर हंसी छूट रही है। हालांकि ये हादसा बड़ा भी हो सकता था और जान माल का नुकसान भी संभव था। इसलिए सलाह है कि सड़क पर इस तरह की हरकतें नहीं करें। 

ये भी पढ़ें -

Viral Video: राफ्टिंग पर गया था लड़के लड़कियों का ग्रुप, बोट पलटी और गाइड ने... 

Funny Viral: ऊंट को सवारी पसंद नहीं आई, एक तीर से कर डाले दो दो शिकार, Video देखकर छूट जाएगी हंसी

Viral Video: शर्मीली बीवी और डांस के दीवाने मियां का Bollywood डांस, वीडियो कोरियोग्राफरों के छूटेंगे पसीने

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement