1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादियों में ठूंस ठूंस कर खाने वालों को जबरदस्त मैसेज दे रहा ये Video, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

शादियों में ठूंस ठूंस कर खाने वालों को जबरदस्त मैसेज दे रहा ये Video, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2019 06:35 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 06:35 pm IST

अगर शादी में जाने के बाद प्लेट में खाना छोड़ा तो ये अंकल जी सिखाएंगे सबक। सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो  रहा है ये वीडियो। 

food- India TV Hindi
food Image Source : GOOGLE

सोशल मीडिया पर आजकल एक जबरदस्त वीडियो Video वायरल हो रहा है। अगर आप भी शादी में जाकर खाने से ज्यादा खाने को बर्बाद करते हैं तो ये वीडियो आपको एक सबक जरूर देगा। 

दरअसल मामला किसी शादी समारोह का लगता है। यहां डस्टबिन के पास एक सज्जन खड़े हैं जो खाने की झूठी प्लेट रखने वालों पर नजर रख रहे हैं। जो मेहमान प्लेट में खाना बचाकर प्लेट को यहां रख रहे हैं, सज्जन उन्हें टोकते हैं और भोजन पूरा समाप्त करने का निर्देश दे रहे हैं। इससे पहले वो प्लेट नहीं रखने देंगे। 

आप देख रहे हैं कि कितने ही लोग खाने की बर्बादी करते हुए प्लेट में खाना होने के बावजूद प्लेट डालने आ रहे हैं। लेकिन सज्जन व्यक्ति के आग्रह पर लोग उस खाने को निपटा रहे हैं। ये उस समाज के लिए अच्छा संदेश है जहां देश के कई हिस्सों में भूख से मौतें हो रही हैं। अन्न की बर्बादी रोकने के लिए ये वीडियो अच्छा जरिया माना जा रहा है और लोग इसे धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।