सिर मुंडाते ही ओले पड़ने वाली कहावत यूं ही ही नहीं बनाई गई। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो नेक काम में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। अपनी ही शादी में अगर दूल्हा ही बदतमीजी पर उतर आए तो क्या कहेंगे। एक शख्स में अपनी ही शादी में दुल्हन संग ऐसी हरकत कर डाली कि लोग गुस्सा होकर दुल्हन से तलाक लेने को कह रहे हैं। भारत में शादी के मौके पर ऐसा कुछ हो जाता तो बवाल ही मच जाता।
Viral : केक समझ कर ऑनलाइन मंगवाए गोबर के उपले, खाने के बाद दिया ऐसा रिव्यू, पेट पकड़ कर हंसेंगे
Image Source : TikTok/@Kelsboyd3groom bride
चलिए बताते हैं कि माजरा क्या है। अमेरिका के टेनेसी प्रांत में एक शादी हो रही थी। दूल्हा दुल्हन आस पास अपने रिश्तेदारों के बीच खुशी खुशी वेडिंग केक काटने की तैयारी कर रहे थे। तब मजाक की प्रथा के अनुसार दुल्हन केल्सी ने जरा सा केक दूल्हे यानी टोनी के चेहरे पर लगाया। शायद दूल्हे को ये बात अखर गई और उसने तीन मंजिला केक उठाकर दुल्हन के चेहरे पर दे मारा। अगर दुल्हन चेहरा न घुमाती तो शायद उसे चोट भी लग सकती थी। जिसने इस वीडियो को देखा, उसे लगा कि ये मजाक में किया गया रिएक्शन होने की बजाय गुस्से में की गई हरकत थी।
आधी रात को आई Email ने बदल डाली शख्स की लाइफ, जीता इतने करोड़ का जैकपॉट, जानकर कहेंगे: किस्मत हो तो ऐसी
दरअसल केल्सी ने अपनी शादी का ये वीडियो अपने टिक टॉक अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें दिख रहा है कि केल्सी द्वारा टोनी के चेहरे पर शांति से केक लगाने के बाद टोनी ने केक उठाकर हथियार की तरह केल्सी के चेहरे पर दे मारा। केल्सी संभल ही नहीं पाई और आस पास की कुर्सियों से टकरा गई। हालांकि दूल्हा दुल्हन ने इसे मजाकिया तौर पर लिया लेकिन वीडियो वायरल हो गया क्योंकि यूजर टोनी से खासे नाराज थे।
Image Source : TikTok/@Kelsboyd3groom bride
इस वीडियो पर जिस तरह के यूजर के रिएक्शन आ रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है कि लोगों को टोनी का ये हिंसक मजाक बिलकुल पसंद नहीं आया। कुछ यूजर ने लिखा है कि नई शादी की ऐसी शुरूआत खतरनाक है। ये रेड सिग्नल है।
एक यूजर ने लिखा है - भाग जाओ लड़की!
एक यूजर ने लिखा है - इस शख्स को तलाक दे दो।
हिमाचल में रहती हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान
एक यूजर ने लिखा है - ओहह..ये न केवल हिंसक था, बल्कि शर्मनाक भी था। क्या कोई दूल्हा सबके सामने अपनी पत्नी के साथ ऐसा कर सकता है?
हालांकि कई यूजर ऐसे भी हैं जिन्हें ये केवल मजाक और फन एक्टिविटी लग रही है।
एक यूजर लिखता है - तुम अपने पति को हमसे बेहतर जानती हो। हो सकता है कि ये तरीका हो प्यार जताने का।
एक यूजर ने लिखा है - केक फैंकने के बाद के रिएक्शन दिखाते हैं कि दूल्हा मुस्कुरा रहा है। वो गुस्से में नहीं है और न ही दुल्हन गुस्सा है। सब चिल करो।
टिक टॉक प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को कुछ ही समय में 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं औऱ कमेंट्स भी अनगिनत है।