1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बुजुर्ग अम्मा ने चलाया ट्रैक्टर, Video में दिखा 80 साल की दादी का दम

बुजुर्ग अम्मा ने चलाया ट्रैक्टर, Video में दिखा 80 साल की दादी का दम

सोशल मीडिया पर एक दादी अम्मा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें 80 वर्षीय दादी खेत में ट्रैक्टर दौड़ाती नजर आ रही हैं।

ट्रैक्टर चलाती नजर आईं दादी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ट्रैक्टर चलाती नजर आईं दादी

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर यह बात बिल्कुल स्पष्ट हो जाती है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। एक बार फिर से इस बात को सिद्ध करती हुई एक दादी अम्मा का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक 80 साल की बुजुर्ग अम्मा बड़े ही आत्मविश्वास और देसी स्वैग के साथ ट्रैक्टर चलाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग दादी के इस जोश और जज्बे के कायल हो गए।

ट्रैक्टर दौड़ाती नजर आईं दादी

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से 21 जून 2025 को शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 80 साल की दादी मां खेत में खड़े ट्रैक्टर को न केवल स्टार्ट करती हैं, बल्कि उसे पूरे ठाठ-बाठ के साथ चलाती भी हैं और पूरे स्वैग में रील भी बनवाती हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और मुस्कान देख लोगों का बस इतना ही कहना है कि काश दादी जी जितना हौसला हमारे अंदर भी होता। दादी स्टेयरिंग थामे, गियर बदलते और खेत में ट्रैक्टर को मोड़ते हुए किसी प्रोफेशनल ड्राइवर से कम नहीं लग रहीं।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं का तांता भी लग चुका है। कोई दादी के हौसले की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके स्टाइल का दीवाना हो गया। एक यूजर ने लिखा, "बस इतना ही हौसला चाहिए मुझे!" वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, "80 की उम्र में भी दादी ने दिखा दिया कि जोश और जुनून की कोई उम्र नहीं होती।" दूसरे ने लिखा, "दादी, नाम सुन के फ्लावर समझे क्या? फायर हूं मैं।" तीसरे ने लिखा, "जोखिम भरा हौसला।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

टेक्नोलॉजी का ऐसा इस्तेमाल किसी ने सोचा भी नहीं होगा, लड़के ने डांसर पर लुटाने के लिए ड्रोन से भिजवाए पैसे

VIDEO: दो-दो बंदरों को निगल गया था अजगर, लोगों ने पेट दबाकर मुंह से निकाला बाहर