1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्ची की इस Acting के लिए 21 तोपों की सलामी तो बनती है, वीडियो हो रहा है वायरल

बच्ची की इस Acting के लिए 21 तोपों की सलामी तो बनती है, वीडियो हो रहा है वायरल

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो में आप जब बच्ची की एक्टिंग देखेंगे तो आपको लगेगा नहीं कि वो एक्टिंग कर रही है, बल्कि आप उसे सच ही मानेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HASNAZARURIHAI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कई सारे लोग अपने अंदर छिपे हुए टैलेंट को दिखाते हैं। लोग अपने टैलेंट के हिसाब से अलग-अलग वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और वहां बैठी जनता वीडियो को देखकर उसके साथ न्याय करती है। अगर वीडियो वाकई कमाल का होता है तो फिर लोग उसे वायरल कर ही देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोगों का टैलेंट दिखा होगा। अभी भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्ची ने क्या गजब की एक्टिंग की है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप महीने में एक बार तो अपने घर के पास वाले हाइपर मार्केट में जाते ही होंगे और वहां से घर की जरूरत का सामान लेकर आते होंगे। हाइपर मार्केट में सारा सामान लेने का बाद कैशियर के पास जाकर उसकी बिलिंग करवानी पड़ती है। आप भी ऐसा करते ही होंगे और इस दौरान आपने यह भी देखा होगा कि कैशियर किस तरह से काम करते हैं, किस तरह से बात करते हैं। अब वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रही बच्ची इसी की एक्टिंग कर रही है। वो एक हाइपर मार्केट की कैशियर बनी हुई है और एक कैशियर की तरह ही एक्टिंग कर रही है। वो कमाल की एक्टिंग कर रही है जो आपको भी देखना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- एक्टिंग में तो यह बहुत माहिर है। दूसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ हाथों का रिएक्शन देखो, बढ़िया। तीसरे यूजर ने लिखा- 21 नहीं 100 तोपों की सलामी। एक अन्य यूजर ने लिखा- कमाल की एक्टिंग की है बच्ची ने।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बिहार: स्टेज पर महिला डांसरों के बीच जमकर मारपीट, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल

खिलौने का ऐसा इस्तेमाल पहली बार देखने को मिला, वायरल फोटो जरा आप भी देखिए