सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार आने के बाद लोग बहुत आसानी से उसे छोड़ नहीं पाते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम पोस्ट देखने को मिल जाते हैं जो लोगों की बोरियत को पूरी तरह से दूर कर देते हैं। आप भी शायद बोर होने पर सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचते होंगे और वहां तरह-तरह के पोस्ट देखते होंगे। आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वायरल पोस्ट आते ही होंगे। अभी भी एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस पोस्ट में ऐसा क्या है जिसके कारण स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।
लड़के ने क्या मैसेज किया?
अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सामने से hii का मैसेज आया और उस पर इधर से भी HII मैसेज गया और साथ में यह भी पूछा कि वो कौन है। इसके बाद सामने से मैसेज आया, 'मैं तुम्हारा बॉयफ्रेंड हूं। मैंने एक नए नंबर से व्हाट्सएप चालू किया है ताकि यह पता कर सकूं कि क्या तुम सिर्फ मुझे ही डेट कर रही हो।' इसके तुरंत बाद सामने वाला अपना नाम पूछता है। अब इसके बाद लड़की ने तो कोई मैसेज नहीं किया जिसमें उसने उसका नाम बताया हो या फिर कुछ भी कहा हो और इतने का ही स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। आप भी पोस्ट देखिए।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GemsOfReplies नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को हजारों लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इनसिक्योर बॉयफ्रेंड है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये आज शिकार करने निकला है। तीसरे यूजर ने लिखा- ब्लॉक होगा। चौथे यूजर ने लिखा- चल हट नल्ले। एक और यूजर ने लिखा- रिप्लाई नहीं मिलेगा, ब्लॉक होगा, पागल।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए बना शौचालय मगर दरवाजे पर लिखी बात कर देगी हैरान, पकड़ लेंगे माथा
ये तो वायरल होना ही था, शादी-विवाह के लिए बना देखा-देखी भवन आपने देखा या नहीं?