1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक बेवकूफी ने ले ली 4 लोगों की जान, भीषण हादसे का Video हो रहा है खूब वायरल

एक बेवकूफी ने ले ली 4 लोगों की जान, भीषण हादसे का Video हो रहा है खूब वायरल

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें आपको एक डरा देने वाला हादसा होते हुए नजर आएगा। वीडियो में दिखता है कि कैसे कार को बैक करते समय यह भयानक हादसा हुआ। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

Car Accident- India TV Hindi
Image Source : X/@RISHIBAGREE कार बैक करते समय हुआ भयंकर हादसाcAR

कभी-कभी लोग कुछ ऐसी बेवकूफी कर देते हैं कि फिर उन्हें या तो जिंदगी भर पछताना पड़ता है या फिर उनकी इस बेवकूफी के चक्कर में उनके परिवार के लोग जिंदगी भर पछताते हैं। आपने ऐसे कई मामले देखे और खबरें पढ़ी होंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल भी होते हैं जिसमें दिखता है कि कैसे किसी की बेवकूफी के कारण भयंकर हादसा हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आया कि कैसे एक आदमी के बेवकूफी के कारण बहुत भयंकर हादसा हुआ। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या हादसा दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक एक्सप्रेस वे का है। अब कई बार ऐसा होता है कि इंसान एक रफ्तार में होता है और इसी चक्कर में उससे एग्जिट छूट जाता है। अब कई लोग तो दूसरा एग्जिट लेते हैं मगर कुछ लोग कार बैक करके वहीं से एग्जिट लेते हैं। ऐसा ही एक शख्स करने की कोशिश करता है मगर इसी दौरान हादसा हो जाता है। दरअसल वो अपनी कार को बैक कर रहा था और तभी एक दूसरी कार जो रफ्तार में आ रही थी, उससे उसकी टक्कर हो जाती है। दोनों गाड़ियों का टक्कर बहुत भयंकर था। आपको बता दें कि भीषण हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

कहां हुआ भयंकर हादसा?

आइए अब आपको इस भयंकर हादसे के बारे में विस्तार से बताते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सहारनपुर के हलगोया कट के पास यह भीषण हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर लगने के बाद टियागो कार करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई और फिर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जिस कार से टक्कर लगी उसे प्रवीण नाम का शख्स चला रहा था और वो भी गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि पुलिस की देख-रेख में उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर हादसे के कारणों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही रही।

(सहारनपुर से खालिद हसन की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

2 तेंदुओं के बीच वर्चस्व को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की हुई मौत तो दूसरा गंभीर रूप से घायल

आदमी की थोड़ी सी लापरवाही के कारण हो गया हादसा, Video अभी हो रहा है वायरल