1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शादी में मेहमानों के लिए लगाया गया चाउमीन का स्टाल, खाने को ऐसे टूटे जैसे जन्मों-जन्मों से भूखे हों

Video: शादी में मेहमानों के लिए लगाया गया चाउमीन का स्टाल, खाने को ऐसे टूटे जैसे जन्मों-जन्मों से भूखे हों

भारतीय शादियों में अक्सर देखा जाता है कि लोग खाने पर सबसे ज्यादा जोर देते हैं और खाने से ही लोगों की हैसियत को परखा जाता है। खाना अगर अच्छा बना होता है तभी मेहमान संतुष्ट होते हैं लेकिन अगर खाने में गलती से भी किसी चीज की कमी रह गई तो लोग सामने वाले की खिल्ली उड़ाने से जरा भी नहीं चूकते।

चाउमीन स्टॉल पर खाने को टूट पड़े लोग- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA चाउमीन स्टॉल पर खाने को टूट पड़े लोग

भारत के शादियों में दावत उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना दूल्हा और दुल्हन के सात फेरे। यहां की शादियों में खाने का क्रेज कुछ ऐसा होता है कि मेहमानों को सब कुछ छोड़ सबसे पहले खाने-पीने का ही इंतजाम दिखता है। जैसे ही खाने के स्टाल खुलते हैं लोग टूट पड़ते हैं खाने पर। ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि शादी में आए मेहमान एक चाउमीन के स्टाल पर इस कदर टूट पड़ें जैसे वे जन्मों-जन्मों से भूखे हों। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो इतना मजेदार और हैरान कर देने वाला है कि इसे देख लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हो रही। 

चाउमीन के स्टाल पर जानवरों की तरह टूट पड़े लोग

वीडियो किसी शादी के रिसेप्शन का लग रहा है। जहां मेहमानों के लिए खाने का शानदार इंतजाम किया गया है। मेन्यू में तरह-तरह के पकवान थे, लेकिन सारा ड्रामा चाउमीन के स्टाल पर हुआ। जैसे ही स्टाल खुला, मेहमानों की भीड़ ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि लोग प्लेट्स लिए लाइन में धक्का-मुक्की कर रहे हैं और तो और वे काउंटर पर झुककर जल्दी-जल्दी सारा चाउमीन अपनी प्लेट में भरते दिख रहे हैं। हालत ऐसी थी कि काउंटर पर खड़े परोसने वाले लोग पीछे हट गए और लोग बेकाबू होकर अपनी प्लेट्स में चाउमीन भरने लगे। मेहमानों की भूख का आलम ये था कि स्टाल पर 'लूट' जैसा माहौल बन गया। इस पूरे वाकये को किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखी चाउमीन के प्रति लोगों की दीवानगी

इस नजारे ने सोशल मीडिया पर हंसी की लहर दौड़ा दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @sarcasmicbhaii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो का वायरल होना कोई हैरानी की बात नहीं है। भारतीय शादियों में खाने का महत्व जगजाहिर है। चाउमीन, जो आजकल हर शादी में लोगों की शान बना हुआ है। उसकी दीवानगी इस वीडियो में साफ झलक रही है। लोग न सिर्फ चाउमीन के लिए पागल दिख रहे हैं बल्कि उनकी उत्सुकता और धक्का-मुक्की यह बता रही है कि फास्ट फूड ने लोगों को किस कदर अपना दीवाना बना रखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बिहार में बच्चा साइकिल से पहले मोटरसाइकिल सीख लेता है, वायरल Video में दिखा बिहारी स्वैग का अद्भुत नजारा

पुलिस बैरिकेडिंग को गाड़ी से बांधकर घसीटा, हथियार भी दिखाया, प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए युवकों ने बनाया रील