A
Hindi News वायरल न्‍यूज Samsung Galaxy Fold 7 किया ऑनलाइन ऑर्डर मगर पैकेट के अंदर से निकला पत्थर, जानिए क्या है यह पूरा मामला

Samsung Galaxy Fold 7 किया ऑनलाइन ऑर्डर मगर पैकेट के अंदर से निकला पत्थर, जानिए क्या है यह पूरा मामला

एक बंदे ने Amazon से 1 लाख 86 हजार रुपए देकर Samsung Galaxy Fold 7 मंगवाया था मगर जब उसने पैकेट खोला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि पैकेट के अंदर से उसे एक पत्थर मिला। आइए आपको बताते हैं कि यह कहां का मामला है और इसमें आगे क्या हुआ।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@PRACTICALSPY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

जब से ऑनलाइन शॉपिंग का ऑप्शन लोगों को मिला है, लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है। अब लोगों को हर चीज के लिए दुकान पर नहीं जाना पड़ता है। उन्हें जब भी समय मिलता है, वो बैठे-बैठे ऑनलाइन एप पर जाते हैं और जो सामान मंगवाना है उसे ऑर्डर कर देते हैं। कुछ देर में या फिर कुछ ही दिनों में उनका सामान उनके पास आ जाता है मगर इसी ऑनलाइन शॉपिंग में कुछ लोगों के साथ ऐसे फ्रॉड भी होते हैं जो लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर करने से पहले सोचने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

आप अगर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो शायद यह आदत आपकी भी होगी कि पैकेट को खोलते समय उसकी रिकॉर्डिंग करते होंगे ताकि बाद में आपके पास सबूत हो कि आपको वहीं चीज मिला या फिर नहीं। इसी आदत के कारण शख्स ने अपने ऑर्डर के पैकेट को खोलते समय रिकॉर्डिंग किया और वीडियो में दिखा कि पैकेट के अंदर जो फोन का पैकेट था उसमें से Samsung Galaxy Fold 7 की जगह पर एक पत्थर मिला। उसने Amazon से यह मंगवाया था जिसमें उसके साथ फ्रॉड हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

मामले में आगे क्या हुआ?

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PracticalSpy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और इसमें मामले की जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'बंगलौर के एक व्यक्ति ने Amazon से Samsung Galaxy Fold 7 ऑर्डर किया। बदले में उसको मिली स्टोन टाइल। 1,86,000 रुपये online देकर उसने ऑर्डर किया था वैसे तो Amazon ने रिफंड कर दिया है और FIR भी हो गई है लेकिन ऐसे ही फ्रॉड चलता रहा तो कौन ऑनलाइन ऑर्डर करेगा।' शख्स ने वीडियो बनाया जिसका फायदा हुआ कि उसे रिफंड मिल गया मगर ये दूसरे लोगों के लिए एक सीख है कि वो भी अपने ऑर्डर के पैकेट को खोलने से पहले उसकी रिकॉर्डिंग जरूर करें।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी ने एक अगरबत्ती से ही तहलका मचा दिया, Video देख लोग कंपनी का नाम पूछ रहे हैं

दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! एक नया Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने भी लिए मजे