1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गिलहरी के पीछे शिकारी बनकर पड़ गया कुत्ता, अंत के नजारे ने Video को किया वायरल

गिलहरी के पीछे शिकारी बनकर पड़ गया कुत्ता, अंत के नजारे ने Video को किया वायरल

आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें शेरनी किसी जानवर को शिकार बनाते हुए नजर आई होगी मगर अभी कुछ नया देखने को मिला। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHAUHANDEVYANI7 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर डेली कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आपने भी तो खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे और कुछ वीडियो तो आपको अब तक याद होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको अंत तक खुद के साथ बांधकर रखेगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने कई शिकार वाले वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर देखे होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं लेकिन ऐसा कुछ अब तक नहीं देखा होगा जो अभी वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कुत्ता एक गिलहरी के पीछे शिकारी बनकर पड़ गया है। वो गिलहरी बिजली के तार पर है और तभी से कुत्ते की नजर उस पर है। गिलहरी कुत्ते को देखकर अच्छे से छलांग लगाती है और उस कुत्ते से काफी दूर कूदती है। इसके बाद वो कुत्ता उस गिलहरी को पकड़ने के लिए पीछे पड़ जाता है मगर गिलहरी तेज के साथ ही साथ होशियार भी थी और जब भी उसे लगता कि वो अब पकड़ी जाएगी तो वो अपना दिशा बदल देती है। वहीं अंत में वो बड़ी ही समझदारी के साथ पेड़ पर चढ़ जाती है और कुत्ता हार जाता है।

यहां देखें यह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChauhanDevyani7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इससे एक बात समझ में आई कि जब टैलेंट हो तो रिस्क लेना चाहिए, अब ऐसा कोई और नहीं कर सकता था। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब का जंप लगाया। तीसरे यूजर ने लिखा- जो भी हो, गिलहरी में हिम्मत बहुत थी, कितना बची वो मरते-मरते।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कार चलती लड़की ने क्या किया जो Video हो गया वायरल, देखकर लोगों ने जमकर किए कमेंट

मुंबई के लड़कों ने किया एक जुगाड़ जो हो रहा वायरल, Video देख लोगों के आए खूब कमेंट