आज के समय में कई सारे लोग अपनी कार में डैश कैम लगाकर रखते हैं। लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि अगर कभी कोई हादसा हो जाए जिसमें उनकी गलती न हो तो वो अपनी बात को साबित कर सकें। वो उस कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो को दिखाकर साबित कर सकते हैं कि हादसा उनके कारण नहीं हुआ है और इसी कैमरे में कई बार कुछ ऐसे एक्सीडेंट के वीडियो भी कैप्चर हो जाते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो डैश कैम के रहे होंगे और वायरल हुए होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अचानक बगल से अपनी स्कूटी पर कार से आगे निकलती है। अब उसे स्पीड ब्रेकर नहीं दिखा या फिर वो कुछ ज्यादा ही ऊंचा ब्रेकर था, यह तो नहीं पता मगर उसी स्पीड ब्रेकर को पार करते हुए उसका बैलेंस बिगड़ता है। वो सीट से उछल जाती है और फिर उसका बैलेंस बन नहीं पाता है। उसका पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है और वो स्कूटी को रोकने की कोशिश करती है मगर सफल नहीं हो पाती है और कुछ दूर जाकर वो गिर जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'स्पीड ब्रेकर ऐसा बनाओ कि स्कूटी जहाज बन जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे तो ज्यादा चोट लगी होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छी खासी छिल गई होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- हे प्रभु ये क्या हो रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शादी में नहीं बुलाया तो दूल्हे के चाचा को आया गुस्सा, घर के मेन डोर की वेल्डिंग कर दी, देखें Video
बेचारे दूल्हे से ये क्या करवा रहे हैं, वायरल Video देखकर आ जाएगी हंसी