1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील की जगह रेल बन गई! लड़की के साथ क्या हुआ जो मिले ऐसे कमेंट, देखें Video

रील की जगह रेल बन गई! लड़की के साथ क्या हुआ जो मिले ऐसे कमेंट, देखें Video

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसी दिलाने जैसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@PRISHA42I वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया पर जितने लोग हैं, उसमें से एक बड़ी आबादी रील बनाकर पोस्ट करती है। लोगों को रील बनाने में काफी मजा आता है तो वो बनाते हैं। अब इसमें दो तरह के लोग हैं। एक वो हैं जो अच्छी स्क्रिप्ट पर वीडियो बनाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को बस रील बनाना होता है तो वो चलते हुए, घूमते हुए वीडियो बना लेते हैं और पोस्ट कर देते हैं। अब इन दोनों तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं लेकिन वायरल वही होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की अपनी दोस्त के साथ सीढ़ी पर उतरते हुए नजर आती है। दूसरे शब्दों में कहें तो सीढ़ी से उतरते हुए ही रील बनवा रही थी। अब वो उसका हाथ पकड़कर उतर रही है मगर तभी कांड हो जाता है। अचानक लड़की का पैर गलत जगह पर पड़ जाता है और वो पैर मुड़ने से वो सीधे नीचे गिर जाती है। अचानक गिरने के कारण उसकी दोस्त भी उसे संभाल नहीं पाती है और वो लड़की नीचे आ जाती है। उसे ज्यादा चोट नहीं लगती है और वो भी हंसने लगती है। अब वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prisha42i नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'दीदी रील बना रही थी लेकिन सीढ़ियों ने स्क्रिप्ट बदल दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- रील की जगह रेल बन गई। दूसरे यूजर ने लिखा- नजर हटी दुर्घटना घटी मगर बड़ी जोर के लगी है दीदी को। तीसरे यूजर ने लिखा- रील बाजी के चक्कर में अस्पताल पहुंच जाती दीदी अभी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कार का आगे वाला शीशा हल्का तिरछा क्यों होता है? शायद ही कोई जानता होगा जवाब

शख्स ने किया ऐसा सराहनीय कार्य कि आप तारीफ करेंगे, Video खूब वायरल हो रहा है