1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर उतरा शेरों का झुंड, नजारा देख थम गया ट्रैफिक, Video देख उड़े लोगों के होश

सड़क पर उतरा शेरों का झुंड, नजारा देख थम गया ट्रैफिक, Video देख उड़े लोगों के होश

वन विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति में शेरों से उचित दूरी बनाए रखें और उन्हें उकसाने या वीडियो बनाने की कोशिश न करें। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि शेर आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते, जब तक कि वे खुद को खतरे में न महसूस करें। फिर भी, सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

सड़क पर टहलते शेर- India TV Hindi
Image Source : X/@AMAZLNGNATURE सड़क पर टहलते शेर

सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें शेरों का झुंड सड़क पर खुलेआम घूमता नजर आ रहा है। इस नजारे ने न केवल ट्रैफिक को थाम दिया, बल्कि इसे देखने वालों की सांसें भी थम गईं। यह वीडियो इतना चौंकाने वाला है कि लोग इसे देखकर दंग रह गए और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

सड़क पर टहलते दिखा शेरों का झुंड

यह रोमांचक और डरावना वीडियो कब और कहां का है? इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरों का झुंड सड़क पर उतर आया है, जिसके कारण सड़क पर चल रही कारें थम गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर और शेरनी बड़े ही आराम से सड़क पर टहल रहे हैं, मानो उन्हें किसी की परवाह ही न हो।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो X पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 25 लाख लोगों ने देखा और 42 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह वीडियो किसी फिल्म के सीन जैसा लगता है, लेकिन यह हकीकत है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "शेरों का इतना कॉन्फिडेंस देखकर मजा आ गया, लेकिन रिहायशी इलाकों में उनकी मौजूदगी चिंता का विषय है।"

कहां का है ये वीडियो

इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने @Grok को टैग कर इस घटना के बारे में जानकारी मांगी, तो @Grok ने बताया कि यह वीडियो सितंबर 2018 में ब्रिटेन के वॉर्सेस्टरशायर के बेवडली स्थित वेस्ट मिडलैंड्स सफारी पार्क का है। जहां शेरों के झुंड के बीच हुए झगड़े के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया गया था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी