1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कैसे कामों में उलझा पड़ा है देश का युवा, सड़क किनारे रखे सरकारी बेंच को स्कूटी पर उठा ले गए युवक-युवती

ये कैसे कामों में उलझा पड़ा है देश का युवा, सड़क किनारे रखे सरकारी बेंच को स्कूटी पर उठा ले गए युवक-युवती

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग अपनी स्कूटी से आए और सड़क किनारे रखे सरकारी बेंच को स्कूटी पर रखकर वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना सड़क पर ही लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सरकारी बेंच को स्कूटी पर रखकर ले जाते हुए युवक-युवती- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सरकारी बेंच को स्कूटी पर रखकर ले जाते हुए युवक-युवती

नागपुर शहर में चोरी की घटनाएं अब नई और विचित्र रूप लेती जा रही हैं। ताजा मामला नगर निगम के बेंच चोरी का है। जहां सड़क किनारे रखा एक सरकारी बेंच को दो लोगों ने मिलकर चुरा लिया। घटना का वीडियो सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो नागपुर के RTPS से माटे चौक के बीच का बताया जा रहा है। 

स्कूटी पर बेंच रखकर फरार हो गए महिला और पुरुष

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरुष और महिला कैमरे में साफ-साफ नजर आ रहा है। ये दोनों एक स्कूटी से आते हैं। स्कूटी पुरुष चला रहा होता है, सरकारी बेंच देखते ही शख्स अपनी स्कूटी को रोक देता है और आस-पास नजर दौड़ाने लगता है। उसके साथ आई महिला भी अपनी नजर दौड़ाते दिख रही है। ऐसे में जब वे उस मौके पर किसी को नहीं देखते तब मौका पाकर वे दोनों उस सरकारी बेंच को उठाकर स्कूटी पर रख लेते हैं और फिर महिला तुरंत भागकर स्कूटी पर आगे जाकर बैठ जाती है और वह पुरुष बेच पकड़ कर पीछे बैठ जाता है। जिसके बाद महिला स्कूटी चलाते हुए वहां से बेंच लेकर फरार हो जाती है।

लोगों ने प्रशासन की गंभीरता पर उठाए सवाल

इस घटना के बाद शहरवासियों में चर्चा का माहौल गर्म है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सार्वजनिक संपत्ति इस तरह से चोरी हो सकती है, तो सुरक्षा के बाकी इंतजामों का क्या हाल होगा? साथ ही, नगर प्रशासन की गंभीरता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस पर मजाक बना रहे हैं, तो कुछ इसे प्रशासन की नाकामी बता रहे हैं। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये बेंच चुराने वाले कौन थे, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस को जांच में मदद मिल सकती है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर कोई कदम उठाएगा या यह अजीबोगरीब चोरी यूं ही चर्चा में बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: शादी में मेहमानों के लिए लगाया गया चाउमीन का स्टाल, खाने को ऐसे टूटे जैसे जन्मों-जन्मों से भूखे हों

केरल की गलियों में घूमते दिखा शुतुरमुर्ग, कहां से आया यह पक्षी, नजारा देख हैरान रह गए लोग