1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने बनाया ऐसा Video जिसे 20M लोगों ने देख डाला, 11 लाख लोगों ने शेयर भी किया, आप भी देखिए

शख्स ने बनाया ऐसा Video जिसे 20M लोगों ने देख डाला, 11 लाख लोगों ने शेयर भी किया, आप भी देखिए

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तो गजब ही वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 मिलियन लोगों ने देख लिया है और कई लाख लोगों ने शेयर भी किया है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो इतना देखा गया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/SHAKEER_TKR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में तो लगभग हर किसी के हाथ में फोन है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर भी है। अब सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ लोग सिर्फ वीडियो देखते हैं तो वहीं कई सारे लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर पोस्ट भी करते हैं। आप अगर वीडियो देखने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर वो वीडियो जरूर वायरल हो जाते हैं जो सबसे हटके होते हैं या फिर खूब सारे लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने तो जमकर लोगों का ध्यान खींचा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिखता है कि एक आदमी बाथरूम में बैठा हुआ है। उस आदमी के हाथ में एक जेट स्प्रे है। आपने भी कई बार जेट स्प्रे का यूज किया ही होगा और आपको उससे निकलने वाले पानी की रफ्तार का भी अंदाजा होगा मगर वायरल वीडियो में जो दिखा, वो हैरान करने वाला था। शख्स के पास जो जेट स्प्रे है, उससे अलग ही स्पीड से पानी निकल रहा है। वीडियो में वो उस जेट स्प्रे का यूज करके भी दिखाता है। वो वीडियो में दिखाता है कि उस जेट स्प्रे से निकलने वाले पानी की रफ्तार से पहले मग और फिर बाल्टी भी एक कोने तक पहुंच जाती है। आप खुद उस जेट स्प्रे से निकलने वाले पानी की रफ्तार देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shakeer_tkr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 मिलियन से अधिक लोगों देखा, 5 लाख 87 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया और 11 लाख लोगों ने उसे शेयर भी किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बाल्टी हिल जाएगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। दूसरे यूजर ने लिखा- AK47 है। तीसरे यूजर ने लिखा- जब उसने बाल्टी हिला दी तो मैं हैरान हो गया। चौथे यूजर ने लिखा- ये डायमंड कटर है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वायरल हो रहा ये Video देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, कई लोगों ने कमेंट भी किए

शख्स ने की ऐसी बेईमानी जो आपको भी हैरान कर देगी, Video हो रहा है वायरल