1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये टैलेंट तो बरेली में ही है! शख्स ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दिया रिएक्शन

ये टैलेंट तो बरेली में ही है! शख्स ने किया ऐसा काम कि Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दिया रिएक्शन

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वो एक वीडियो आपका ध्यान दो चीजों पर ले जाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/BAREILLYVIBES वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोगों को जब भी कुछ अतरंगी दिखता है तो तुरंत उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। कई सारे लोग उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे अनोखे वीडियो देखते ही होंगे और साथ में वायरल पोस्ट भी खूब देखते होंगे। हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसमें जुगाड़, डांस, लड़ाई और भी कई सारी चीजें होती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे बाइक पर जाते समय लोगों ने रिकॉर्ड किया है क्योंकि उन्हें कुछ अतरंगी दिख गया। वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदा बाइक पर जा रहा है और साथ में समोसे का एक पूरा ट्रे लेकर जा रहा है। उसने उस ट्रे को सिर पर रखा है और दोनों हाथों से बाइक को चला रहा है। इस दौरान उसका गजब का बैलेंस देखने को मिला। अब ये तो हो गई पहली चीज, आइए अब आपको वीडियो में नोटिस होने वाली दूसरी चीज के बारे में बताते हैं। वो जो समोसे लेकर जा रहा है, वो पूरी तरह से खुले हैं। अब सोचिए कि पूरे रास्ते उस पर कितनी गंदगी गई होगी जिसे कुछ देर बाद लोग खाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर bareillyvibes नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- हेलमेट की जगह समोसा। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं तो समोसा पर चिपके गंदगी के बारे में सोच रही हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- कितनी हाइजेनिक तैयारी है। एक अन्य यूजर न लिखा- ढक लेता भाई, सारी धूल मिट्टी समोसे के साथ ही अंदर जाएगी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

गिरगिट समाज में डर का माहौल है! इस आदमी का Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इस Video के बिना दशहरा रह जाएगा अधूरा, हर साल हो जाता है वायरल, देखकर आएगा मजा