सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां आपको भी कंटेंट की कमी महसूस नहीं होगी है। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन देते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी ड्रामा तो कभी लड़ाई, कभी अतरंगी हरकत तो कभी अश्लील हरकत और कई बार बच्चों के प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें आप भी अपने टाइमलाइन से देखते ही होंगे। हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी रात में एक पेड़ के नीचे पहुंचा हुआ है। उसने सिर पर लाइट लगाई हुई है और हाथ में एक स्टिक है। अब वो इतनी रात में वहां पर गिरगिट को पकड़ने के लिए पहुंचा है और बहुत ही आराम से एक के बाद एक करते हुए गिरगिट को पकड़ रहा है। वो गिरगिट ऐसे पकड़ा रहा है जैसे पेड़ से कोई फल गिर रहा है या फिर कोई बॉल फेंक रहा है और वो उसे कैच कर रहा हो। उसे देखकर यह लगता है कि यह उसका रोज का काम है। अब उसके इसी काम की वजह से वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने भी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर inspire__.up नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में लिखा है, 'गिरगिट समाज में डर का माहौल है।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पक्का आज डिनर होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई एक चक्कर हमारी तरफ भी लगाओ, इधर भी बहुत गिरगिट हैं, इंसानों के रूप में। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ट्रेन है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस Video के बिना दशहरा रह जाएगा अधूरा, हर साल हो जाता है वायरल, देखकर आएगा मजा
जुगाड़ का ये तरीका इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, Video देख आप भी माथा पकड़ लेंगे