1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस Video के बिना दशहरा रह जाएगा अधूरा, हर साल हो जाता है वायरल, देखकर आएगा मजा

इस Video के बिना दशहरा रह जाएगा अधूरा, हर साल हो जाता है वायरल, देखकर आएगा मजा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 02, 2025 10:51 am IST,  Updated : Oct 02, 2025 10:51 am IST

एक ऐसा वीडियो है जो हर साल दशहरा के दिन वायरल हो ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो देखा ही होगा और अगर नहीं देखा है तो फिर आज देख लीजिए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@JAISWAL_00

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन नए और यूनिक वीडियो तो पोस्ट और वायरल होते ही हैं मगर इसके साथ ही किसी विशेष दिन पर पुराने वीडियो भी वायरल हो जाते हैं। साल भर में ऐसे कई दिन होते हैं जब पुराने वीडियो वायरल होते हैं जैसे होली, दीवाली, दशहरा आदि। अभी  भी एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाज आपको जरूर मजा आएगा। लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लोग एक जगह पर बैठे हुए हैं और उनके सामने स्टेज है। तभी पीछे से रावण की एंट्री होती है। इस बार रावण चल कर या फिर पुष्पक विमान में नहीं बल्कि बुलेट पर एंट्री मारता है। इसके बाद वो बाइक से उतरकर स्टेज पर जाता है और पूरा भौकाल बनाता है। कुछ देर यह सब करने के बाद वो तलवार को नीचे रख देता है और फिर वो एक गाने पर मजे से डांस करने लगाता है। उसका डांस हर किसी के लिए सरप्राइज था और यही वो कारण है कि हर साल दशहरे पर यह वीडियो वायरल हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jaiswal_00 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 50 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लाख बुराईयां थी रावण में पर ये हरकत नहीं की। दूसरे यूजर ने लिखा- दशहरा इस वीडियो के बिना अधूरा है। तीसरे यूजर ने लिखा- पुष्पक विमान का बहुत अच्छा ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ का ये तरीका इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, Video देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

दीदी ने तो सरेआम अपनी बेईज्जती करवा ली, Video देख आपको भी आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।