1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सत्तू की रोटी खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जान लीजिए जबरदस्त फायदे

सत्तू की रोटी खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जान लीजिए जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 05, 2025 07:49 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 07:49 pm IST

Sattu Ki Roti: मक्के की रोटी और इसे खाने से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सत्तू की रोटी खाई है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि सत्तू की रोटी भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

सत्तू की रोटी- India TV Hindi
सत्तू की रोटी Image Source : AMARRANNAGHOR/ARCHANAKITCHEN/RECIPESHUB/

सत्तू में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि सत्तू की रोटी का सेवन करने से आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर सत्तू की रोटी खाना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है...

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- सत्तू की रोटी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकती है। अगर आप कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सत्तू की रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए और बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस रोटी को कंज्यूम किया जा सकता है।

एनर्जी बूस्टिंग सुपर फूड- प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में भी मददगार साबित हो सकती है। थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं को दूर भगाने के लिए सत्तू की रोटी का सेवन करके देखा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए भी सत्तू की रोटी को कंज्यूम किया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स डॉक्टर से सलाह लेकर सत्तू की रोटी का सेवन कर सकते हैं।

वेट लॉस में भी कारगर- सत्तू की रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और यही वजह है कि वेट लॉस के लिए सत्तू की रोटी खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सत्तू को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कुल मिलाकर सही मात्रा में और सही तरीके से सत्तू की रोटी का सेवन करना ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।