1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भारत में 35% से ज्यादा लोग फैटी लिवर का शिकार, शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को हल्के में न लें

भारत में 35% से ज्यादा लोग फैटी लिवर का शिकार, शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को हल्के में न लें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 01, 2025 10:59 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 10:59 pm IST

Fatty Liver Symptoms: बीते कुछ सालों में फैटी लिवर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय बन गए हैं। आइए इस बीमारी के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फैटी लिवर- India TV Hindi
फैटी लिवर Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, शराब-सिगरेट की आदत, फैटी लिवर के कुछ मुख्य कारण हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीआईबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 35 प्रतिशत से 38 प्रतिशत लोग फैटी लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है वरना आपकी ओवरऑल हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। आइए फैटी लिवर के लक्षणों के बारे में जानते हैं।

चर्बी जमा होना- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपके पेट का साइज बढ़ रहा है या फिर आपके पेट के आसपास चर्बी जमा हो रही है, तो ये लक्षण फैटी लिवर की समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैटी लिवर के कारण पेट के साथ-साथ आपकी कमर के आसपास भी चर्बी जमा हो सकती है।

एनर्जी की कमी- फैटी लिवर की बीमारी आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर आपको हर समय थका हुआ महसूस होता है, तो हो सकता है कि आप भी लिवर से जुड़ी इस बीमारी की चपेट में आ गए हों। ज्यादातर लोग इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको दिन भर बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है, तो आपको अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

पेट में दर्द- पेट में दर्द महसूस होना या फिर भारीपन महसूस होना भी फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। जब लिवर में सूजन पैदा हो जाती है, तब पेट में दर्द, भारीपन, दबाव या फिर ब्लोटिंग हो सकती है। फैटी लिवर की समस्या में भूख भी कम हो जाती है। फैटी लिवर की बीमारी गट हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। इस तरह के लक्षण एक साथ नजर आएं, तो बिना देरी किए अपनी जांच करवा लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।