हेल्थ एक्सपर्ट्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी से भरपूर संतरे का सेवन करने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोई भी फल आपकी सेहत पर तभी पॉजिटिव असर डाल सकता है, जब आप उसे सही मात्रा में, सही तरीके से और सही समय पर कंज्यूम करते हैं। वहीं, अगर गलत समय पर पोषक तत्वों से भरपूर संतरे का सेवन किया जाए, तो आपकी सेहत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
संतरा खाने का सही समय- सर्दियों के मौसम में संतरा आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। पुराने जमाने से संतरे को दोपहर के समय में कंज्यूम करने की सलाह दी जाती रही है। दिन में खाना खाने के बाद भी संतरे का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्दियों के मौसम में संतरे समेत दूसरे विटामिन सी रिच फलों का सेवन भी दोपहर के समय में ही करना चाहिए।
किस समय नहीं खाना चाहिए- सुबह-सुबह खाली पेट संतरा नहीं खाना चाहिए वरना आपकी गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। सुबह के समय संतरा खाने से एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक रात में भी संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए वरना आपकी तबीयत खराब हो सकती है। रात में संतरे का सेवन करने की वजह से सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।
गौर करने वाली बात- एक दिन में एक या फिर दो संतरे ही खाएं। दो से ज्यादा संतरे खाने से पेट से और गले से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सही समय पर, सही तरीके से और सही मात्रा में इस फल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अगर आप थकान से छुटकारा पाना चाहते हैं और दिन भर ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं, तो भी संतरे को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।