1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बढ़ता जा रहा है मोटापा, तो आजमाकर देखें ये तरीका, कुछ ही हफ्तों में कम होने लगेगा पेट का साइज

बढ़ता जा रहा है मोटापा, तो आजमाकर देखें ये तरीका, कुछ ही हफ्तों में कम होने लगेगा पेट का साइज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 05, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 04:47 pm IST

How to get rid of obesity: क्या आप भी मोटापे का शिकार बन गए हैं और अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस तरीके को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

मोटापे से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
मोटापे से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोग मोटापे की चपेट में आ जाते हैं। अगर आप अपने वेट को कंट्रोल कर मोटापे को गुडबाय कहना चाहते हैं, तो आप आचार्य श्री बालकृष्ण के द्वारा बताए गए आयुर्वेदिक उपाय को फॉलो कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फायदेमंद अदरक और शहद- 30 मिली लीटर अदरक के रस में लगभग 2 स्पून शहद को मिक्स कर कंज्यूम कर लीजिए। सुबह खाली पेट इस तरह से अदरक और शहद का सेवन करने से न केवल वजन कम होने लगेगा बल्कि आपकी गट हेल्थ भी सुधरने लगेगी। अगर आप चाहें, तो हर रोज रात में सोने से पहले भी इस नेचुरल उपाय को आजमाकर देख सकते हैं।

सेब का सिरका- सेब के सिरके में मौजूद तमाम पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाते हैं, जिसके कारण ओवरईटिंग और मोटापे की समस्या दूर हो सकती है। एक गिलास पानी में एक स्पून सेब का सिरका और एक स्पून नींबू का रस मिक्स कर लीजिए। इस पानी को रेगुलरली पीना शुरू कर दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से सेब के सिरके का सेवन करना बेहद जरूरी है।

फायदेमंद साबित होगी दालचीनी- वेट लॉस के लिए दालचीनी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आचार्य श्री बालकृष्ण ने बताया कि 200 मिली लीटर पानी में 3-4 ग्राम दालचीनी पाउडर को 15 मिनट तक बॉइल कर लीजिए। पानी जब गुनगुना हो जाए, तब इसे छानकर इसमें शहद भी मिला लीजिए। सुबह खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले इस तरह से दालचीनी कंज्यूम करके मोटापे से छुटकारा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल