1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' से बड़े पर्दे पर लौटीं 'भाबीजी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस, रहमान डकैत की बीवी बन दिखाया दम

'धुरंधर' से बड़े पर्दे पर लौटीं 'भाबीजी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस, रहमान डकैत की बीवी बन दिखाया दम

 Published : Dec 05, 2025 06:13 pm IST,  Updated : Dec 05, 2025 06:13 pm IST

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है, जिसमें अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है। इसमें पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड के कुख्यात रहमान डकैत की पत्नी का रोल सौम्या टंडन ने प्ले किया है।

dhurandhar Saumya Tandon- India TV Hindi
रहमान डकैत की बीवी बन छााई ये हसीना Image Source : INSTAGRAM/@SAUMYAS_WORLD_

टीवी के पॉपुलर शो 'भाबीजी घर पर हैं' से घर-घर में पहचान बनाने वाली सौम्या टंडन अब बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर छा गई हैं। फिल्म 'धुरंधर' में वह रहमान डकैत की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, जहां उनका बिल्कुल नया और दमदार लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना और सौम्या टंडन अपने किरदार को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड के कुख्यात  रहमान डकैत के जीवन का एक हिस्सा दिखाया है, जिसमें उनकी बीवी का अहम हिस्सा है। रिलीज के बाद दर्शक अब रहमान डकैत की पत्नी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं।

रहमान डकैत की बीवी बनीं ये एक्ट्रेस

'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है, जिसमें अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है। वहीं, रहमान डकैत की पत्नी का रोल सौम्या टंडन ने प्ले किया है। 'धुरंधर' में सौम्या टंडन को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिली, लेकिन अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने इस छोटा, लेकिन बहुत दमदार और इंटेंस किरदार में साबित कर दिया कि कहानी कोई भी हो वे अपनी बेहतरीन एक्टिंग से उसमें फिट हो सकती हैं। खास बात यह है कि टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन को जिन लोगों ने अब तक 'भाबीजी घर पर हैं' की अनीता भाभी के रुप में देखा है। वे उन्हें रहमान डकैत की बीवी के किरदार में देख हैरान हो गए हैं। सौम्या टंडन ने अपने चुलबुले किरदारों से बिल्कुल अलग यह इंटेंस रोल प्ले किया है।

सौम्या टंडन ने क्यों साइन की धुरंधर 

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में सौम्या ने बताया कि उन्होंने 'धुरंधर' के लिए क्यों साइन किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने यह फिल्म खुद धुरंधर यानी डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर आदित्य धर के लिए की है। मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी। यह एक छोटा सा रोल है, लेकिन यह मेरे अब तक के सबसे इंटेंस रोल में से एक है। दर्शकों ने मुझे सिर्फ चुलबुले किरदारों में देखा है, इसलिए यह अलग होगा।' एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि 'धुरंधर' में उनके ज्यादातर सीन अक्षय खन्ना या रणवीर सिंह के साथ हैं।

ये भी पढे़ं-

Re-release 2025: री-रिलीज होकर ब्लॉकबस्टर बनी महाफ्लॉप फिल्म, बदल दी नई फिल्म की भी किस्मत

Dhurandhar Review: लेखन से लेकर अभिनय तक... रणवीर की 'धुरंधर' में नहीं कोई कमी, हर सीन हर कलाकार है दमदार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन