आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो काफी अच्छा होता है या फिर कुछ गलत दिखता है तो लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं ताकि दूसरे लोग भी उसे देख सकें और अपनी प्रतिक्रिया दें। आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे और उनपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी होगी। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे 3 मई को पोस्ट किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स एक जगह पर रखे हुए छाते दिखा रहा है। उन छातों को दिखाते हुए वो बोलता है, 'मेट्रो ने ये अच्छा काम किया है। यहां पर छाते रखवा दिए हैं। अब 1 किलोमीटर का रास्ता है, धूप भी है तो लोग धूप से गिर भी सकते हैं। अब यहां से शुरू करो और दूसरी जगह पहुंचकर छोड़ दो, वहां से शुरू करो और यहां छोड़ दो।' वीडियो में एक शख्स दूसरी तरफ से छाता लेकर आते हुए और यहां पर आकर रखते हुए दिखता है। कड़ी धूप से लोगों को राहत देने के लिए अच्छी पहल है और ये पहला NCRTC की तरफ से की गई है क्योंकि जहां छाते रखे गए हैं, वहां एक बोर्ड भी लगा है और उस पर NCRTC लिखा हुआ नजर आ रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर khoj.ncr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में एक ही ख्याल आया। एक यूजर ने लिखा- बस लोग ये छाते अपने अपने घर न ले जाएं। दूसरे यूजर ने लिखा- बस कुछ लोगों का दिल न डोले, नहीं तो कुछ ऐसे होते हैं, घर ले जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई अब दोबारा देख जाकर, वहां कितने छाते बचे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सब चोरी हो जाएंगे।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें-
असाइनमेंट पर मेहनत करने वालों ये Video देख लो, लोग भी मजे ले रहे हैं