1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने स्क्रैप से बना डाला Iron Man सूट, अफ्रीकन आयरन मैन का वीडियो हुआ वायरल

शख्स ने स्क्रैप से बना डाला Iron Man सूट, अफ्रीकन आयरन मैन का वीडियो हुआ वायरल

एक शख्स ने स्क्रैप से आयरन मैन का सूट बना दिया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर वह शख्स आयरन मैन वाले सूट को पहनता नजर आ रहा है।

अफ्रीकन आयरन मैन- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA अफ्रीकन आयरन मैन

हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म आयरन मैन ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। पूरी दुनिया आज आयरन मैन की दीवानी है। टोनी स्टार्क का किरदार और उनका हाई-टेक सूट हर एक इंसान को अट्रैक्ट करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि कोई आम इंसान कबाड़ से आयरन मैन का सूट बना सकता है? हाल ही में नाइजीरिया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने स्क्रैप मटेरियल का उपयोग करके आयरन मैन जैसा सूट बना दिया है, जिसे लोग अब "अफ्रीकन आयरन मैन" कहकर बुला रहे हैं।

स्क्रैप से बना आयरन मैन सूट

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @symplyDAPO नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक युवक को कबाड़ से बने आयरन मैन का सूट पहनते देखा जा सकता है, जो न केवल दिखने में शानदार है, बल्कि इसमें कुछ तकनीकी विशेषताएं भी हैं। सूट की बॉडी को स्क्रैप मेटल और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से बनाया गया है। खास बात यह है कि यह सूट दिखने के साथ-साथ काम भी आयरन मैन के सूट की तरह ही करता है। वीडियो में युवक को सूट पहनकर टोनी स्टार्क की तरह पोज देते देखा जा सकता है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

लोगों ने शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ की

वायरल वीडियो नाइजीरिया का बताया जा रहा है, जिसमें सीमित संसाधनों के बावजूद आयरन मैन का सूट बनाकर तैयार कर देता है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उसकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की और कई लोग उसे "अफ्रीकन आयरन मैन" का खिताब दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स ने कमेंट्स में इस युवक की क्रिएटिविटी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, "यह असली टोनी स्टार्क है! इतने कम संसाधनों में इतना शानदार सूट बनाना कोई छोटी बात नहीं।" दूसरे ने कहा, "अफ्रीका का यह आयरन मैन दुनिया को दिखा रहा है कि सपने संसाधनों से नहीं, जुनून से पूरे होते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छों के जबड़े से जान बचाकर भागा जेब्रा, अंत दांव तक लड़ जीत ली जिंदगी की जंग

VIDEO: बंद कमरा, गाना चालू, और चचा की जवानी ऑन! 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस करते दिखे अंकल