1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जान जाए तो जाए पर शराब ना जाए, ठेके में दारू की बोतल पर लिपटे सांप को पकड़ते दिखा शख्स

जान जाए तो जाए पर शराब ना जाए, ठेके में दारू की बोतल पर लिपटे सांप को पकड़ते दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर शराब के एक ठेके का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक सांप शराब की बोतलों पर रेंगते नजर आ रहा है। सांप को पकड़ने के लिए एक शख्स पापड़ बेलते हुए भी नजर आ रहा है।

दारू की बोतल पर लिपटा दिखा सांप- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA दारू की बोतल पर लिपटा दिखा सांप

सोशल मीडिया पर कई दफा हमें ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं। जिन्हें देख लोग हैरान रह जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक शराब की दुकान में एक सांप को दारू के बोतलों पर रेंगते देखा गया। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि दारू की बोतलों पर लिपटे सांप को एक शख्स बेखौफ होकर पकड़ने की कोशिश कर रहा है। 

सांप को पकड़ने की कोशिश करते दिखा शख्स

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dynamiclaughs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स शराब की दुकान में घुसे सांप को डंडे के सहारे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। शख्स बार-बार अपने हाथ में लिए डंडे से शराब की बोतलों पर लिपटे सांप को नीचे गिराने की कोशिश कर रहा है। ताकि वह उसे पकड़ सके। ऐसे में सांप तो नहीं गिरता लेकिन ऊपर रेक पर रखी शराब की बोतल नीचे गिर पड़ती है। जिसे पकड़ने के लिए शख्स तुरंत अपने हाथ आगे फैलाता है और शराब की बोतल को कैच कर लेता है।

वीडियो में दिखा खौफ और हंसी का तड़का

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यूजर्स ने इसे देखने के बाद एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स किए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आतंक का दूसरा नाम देसी दारू!" तो दूसरे ने मजाक में कहा, "यमराज भी इस भाई से डरता होगा।" कुछ यूजर्स ने सांप की "भावनाओं" को व्यक्त करते हुए लिखा, "सांप सोच रहा होगा, ये कौन सा जीव है जो मुझसे नहीं डर रहा?" इसके अलावा, कुछ लोग इस वीडियो को "देसी सुपरहीरो" और "दारू की ताकत" जैसे कैप्शन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मारा श्याम को लगी घनश्याम को! स्टंट करते शख्स का Video आप भी देखें, हैरान हो जाएंगे

ऐसी बारात तो किसी ने सपने में भी नहीं देखी होगी, Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान