A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'हमारे यहां बिजली के तार कपड़े सुखाने के लिए ही होते हैं', मौत से खेल रहे चचा का Video हुआ वायरल

'हमारे यहां बिजली के तार कपड़े सुखाने के लिए ही होते हैं', मौत से खेल रहे चचा का Video हुआ वायरल

गली-मोहल्लों में लटके बिजली के तारों में हाई वोल्टेज करंट होता है। जिन्हें छूने भर से इंसान जलकर राख हो जाता है। लेकिन इन सभी खतरों को ताक पर रखकर एक शख्स उन बिजली के तारों पर कपड़े सुखाता नजर आया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते नजर आए चचा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते नजर आए चचा

'कबीरा इस संसार में भांती-भांती के लोग', संत कबीर द्वारा लिखी गई ये पंक्ति तो आपको याद ही होगी। इसका मतलब है कि इस दुनिया में तरह-तरह के लोग पाएं जाते हैं। जहां कुछ समझदार होते हैं तो कुछ उनके भी बाप होते हैं। इनकी समझ वहां से शुरू होती है, जहां समझदार लोगों की बुद्धि फेल कर जाती है। कुछ इसी किस्म के हैं एक चचा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे मौत से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

बिजली की तार पर कपड़े सुखाते नजर आएं चचा

वीडियो में देखा जा सकता है कि चचा छत पर खड़े होकर बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते नजर आ रहे हैं। उनके इस कारामात को देख नीचे गली में खड़ा एक शख्स उन्हें बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने के लिए मना भी करता है लेकिन चचा उसकी बात नहीं सुनते और बोलते हैं कि इस पर कपड़े सुखाने से कुछ नहीं होता। हमारे यहां ऐसे ही होता है। उनके इस जवाब को सुन वह आदमी बोलता है कि तुम्हें कपड़े सुखाने के लिए ये बिजली के तार ही मिले थे। कहीं गलती से उस पर हाथ लग गया तो प्राण पखेरू हो जाएंगे। इसके बाद चचा थोड़ी शर्मिंदा महसूस करते हैं और उन कपड़ों को वहां से हटाना शुरू कर देते हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @altu.faltu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- चचा को मौत से डर नहीं लगता। दूसरे ने भी चचा के मजे लेते हुए लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं, कहां से आते हैं ये लोग। तीसरे ने लिखा- हमारे यहां ऐसे ही होता है, बिजली के तारों पर कपड़े ही सुखाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

बीड़ी कुमारी के साथ कैंसर कुमार का रिश्ता हुआ तय, शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Cristiano Ronaldo ने -20 डिग्री ठंडे पानी में लगाई डुबकी, 10 करोड़ से भी अधिक लोगों ने देख डाला यह Video