1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीड़ी कुमारी के साथ कैंसर कुमार का रिश्ता हुआ तय, शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बीड़ी कुमारी के साथ कैंसर कुमार का रिश्ता हुआ तय, शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 27, 2024 11:16 am IST,  Updated : Dec 27, 2024 11:16 am IST

नशा ना केवल हमारी जिंदगी को बर्बाद करता है बल्कि हमारे परिवार और समाज पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड पर साफ-साफ समझाई गई है।

शादी का कार्ड हुआ वायरल- India TV Hindi
शादी का कार्ड हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अब तक आपने शादी के कई क्रिएटिव कार्ड्स देखे होंगे। जहां लोगों की क्रिएटिविटी देख उन्हें 21 तोपों की सलामी देने का मन कर जाता है। हाल में एक ऐसा ही शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लोगों तक तंबाकू ना पीने के लिए जागरूकता के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इस अनोखे कार्ड के जरिए लोगों तक समाजिक संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई है। 

वेडिंग कार्ड हुआ वायरल

वायरल हो रहे शादी के इस कार्ड में देखा जा सकता है कि ‘बीड़ी कुमारी’ उर्फ सिगरेट देवी की शादी ‘कैंसर कुमार' से तय की गई है। जिनकी शादी का कार्ड इस वक्त सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। शादी के कार्ड में दुल्हन का नाम ‘बीड़ी कुमारी’ और दूल्हे का नाम कैंसर कुमार लिखा गया है। जिसके जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश की गई है कि एक बार जिसने नशा करना शुरू कर दिया, उसी वक्त से समझो उसने अपना रिश्ता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जोड़ लिया। नशा ना केवल उस इंसान की बल्कि उसके पूरे परिवार की जिंदगी को तहस-नहस कर देता है। 

इस कार्ड को छपवाने वाले की क्रिएटिविटी को सलाम

दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता और उनके नाते-रिश्तेदारों के नाम भी नशे वाली चीजों के नाम पर ही रखा गया है। जैसे लड़के की मां का नाम भांग देवी और पिता का नाम गुटखा लाल जी रखा गया है। वहीं, लड़की के मां का नाम सुल्फी देवी और पिता का नाम तम्बाकू लाल जी रखा गया है। जबकि चाचा का नाम चरस राम, चाची का नाम अफीम देवी, मामी का नाम शराब देवी, दादा हुक्का राम जी रखा गया है। शादी के कार्ड पर आप नजर डालें तो आपको पता चलेगा कि कार्ड में सबसे ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है, ‘खतरनाक विवाह-मासूम बाराती।’ इसके बाद लोगों के बुलावे के लिए लिए लिखा गया है- खतरनाक बुजुर्गों की उपस्थिति में नव दम्पत्ति को अभिशाप देने हेतु आप सभी सादर आमंत्रित हैं। जरा बचकर आशीर्वाद देना जी।   

लोगों ने बंदे की क्रिएटिविटी तारीफ की

इस अनोखे वेडिंग कार्ड को इंस्टाग्राम पर @vimal_official_0001 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। जबकि इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई हम नही आ पाएंगे इस शादी में, पहले ही बता दे रहे हैं। दूसरे ने लिखा- क्रिएटिविटी की दाद देनी पड़ेगी, साथ ही मैटर लिखवाने वाले को 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें:

Dirty Dad: पहले बेटे का उसकी गर्लफ्रेंड से करवाया ब्रेकअप, फिर खुद ही कर ली शादी

'रील ज्यादा जरूरी है, जिंदगी का क्या है, वो तो दोबारा मिल जाएगी', स्टंट करते लड़के को देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।