1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Dirty Dad: पहले बेटे का उसकी गर्लफ्रेंड से करवाया ब्रेकअप, फिर खुद ही कर ली शादी

Dirty Dad: पहले बेटे का उसकी गर्लफ्रेंड से करवाया ब्रेकअप, फिर खुद ही कर ली शादी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 27, 2024 09:10 am IST,  Updated : Dec 27, 2024 09:10 am IST

एक शख्स ने अपने बेटे को उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करने को मजबूर किया और फिर उसी से शादी कर ली। जब यह बात उसके बेटे को पता चली तो वह बहुत निराश हुआ और डिप्रेशन में चला गया।

शख्स ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड से शादी कर ली- India TV Hindi
शख्स ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड से शादी कर ली Image Source : SOCIAL MEDIA

किसी भी लड़के के लिए प्यार में धोखा मिलने से बड़ा दुख और कुछ नहीं होता। उस समय यह दुख उसके लिए दुनिया का सबसे बड़ा दुख होता है। जब उसके और उसकी पार्टनर के बीच कोई तीसरा आ जाए। सोचिए यह दुख तब और कितना भयानक होगा, जब वह तीसरा इंसान कोई और नहीं बल्कि खुद का सगा बाप हो। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ है चीन में एक लड़के के साथ। जिसकी गर्लफ्रेंड के प्यार में उसका बाप ही पड़ गया और बाद में उसने उसकी गर्लफ्रेंड से शादी भी कर ली। 

बेटे की गर्लफ्रेंड से ही कर ली शादी

दरअसल, लड़के के पापा ने उस लड़के को यह बोलकर उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करवाया था कि वह लड़की हमारे परिवार के काबिल नहीं है। हम दोनों परिवारों का बैकग्राउंड एक जैसा नहीं है। ऐसा कहते हुए उस पिता ने अपने बेटे को उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करने को मजबूर किया। जिसके बाद लड़का दुखी होकर अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। लेकिन ब्रेकअप के 6 महीने बाद उस लड़के को पता चला कि उसके पापा ने ही उसकी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। जिससे उसका दिल बुरी तरह टूट गया और वह डिप्रेशन में चला गया। 

बेटे ने ही पिता से अपनी गर्लफ्रेंड को मिलवाया था 

इतना पढ़ने के बाद अब आपको यह यकीन हो गया होगा कि यह आदमी कितना खतरनाक है। जिसने अपने सगे बेटे को ही धोखा दिया और उसे डिप्रेशन में डाल दिया। इस आदमी का नाम लियू लियांगे है। जिसकी उम्र 63 साल है। लियू लियांगे ‘बैंक ऑफ चाइना’ के पूर्व चेयरमैन है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ लियू लियांगे की चौथी शादी थी और इस बार तो उसने खुद के लिए बहुत ही कम उम्र की लड़की को चुना था। लियू लियांगे को उसके बेटे ने ही अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया था। उस वक्त वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार वालों से मिलवाने के लिए घर लेकर आया था।    

भ्रष्टाचार के मामले में मिली मौत की सजा

आपको बता दें कि लियू लियांगे ना सिर्फ महिलाओं का शौकीन है बल्कि एक भ्रष्ट इंसान भी है। हाल में ही नवंबर के महीने में उसे भ्रष्टाचार के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है। लियू लियांगे पर 121 मिलियन युआन यानी 141 करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत लेने और अवैध तरीके से 3.32 बिलियन युआन यानि लगभग 3,735 करोड़ रुपये से अधिक का लोन जारी करने का आरोप था। हालांकि लियु ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है और इस अपराध के लिए उसे आज से दो साल बाद फांसी दे दी जाएगी।

अब आइए जान लेते हैं लियु की निजी जिंदगी के बारे में

1961 में उत्तरपूर्वी चीन के जिलिन प्रांत के योंगजी में जन्मे लियू एक सुशिक्षित परिवार से है। लियु ने अपनी पढ़ाई जिलिन यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ़ाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स से पूरी की। जिसके बाद वह एक बैंकर के रूप में काम करने लगा। फिर उसने पीपुल्स बैंक ऑफ़ चाइना सेंट्रल बैंक और एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ़ चाइना में काम किया। साल 2019 में प्रोमोशन पाकर वह बैंक ऑफ़ चाइना का अध्यक्ष बन गया। लियु की इस शानदार करियर के पीछे उसकी पहली पत्नी का हाथ था, जो एक उच्च अधिकारी की बेटी थी। बाद में लियु ने अपनी मालकिन से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। इतना ही नहीं लियु पर अपने ऑफिस की कई महिलाओं के साथ अतरंग संबंध होने का भी आरोप है। 

ये भी पढ़ें:

ठंडी-ठंडी आइसक्रीम को बना दिया गरमा-गरम पकौड़ा, Video देख फूड लवर्स का जल गया खून

'धरती सपाट है', यह साबित करने के लिए Youtuber ने खर्च किए 31 लाख रुपए, आखिरकार अंत में माननी पड़ी हार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।