1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: "जिससे कैंसर होगा सिर्फ वहीं खाएंगे", अजय देवगन के हमशक्ल ने बताया असली तंबाकू पहचानने का तरीका

Video: "जिससे कैंसर होगा सिर्फ वहीं खाएंगे", अजय देवगन के हमशक्ल ने बताया असली तंबाकू पहचानने का तरीका

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 22, 2024 03:28 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 03:28 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स असली तंबाकू की पहचान बता रहा है और वह दिखने में बिल्कुल अजय देवगन की तरह लग रहा है।

अजय देवगन का हमशक्ल- India TV Hindi
अजय देवगन का हमशक्ल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अजय देवगन के कई हमशक्ल आपको देखने को मिल जाते होंगे। आए दिन अजय देवगन के किसी न किसी हमशक्ल का वीडियो वायरल होते रहता है। एक बार फिर से अजय देवगन का एक और हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक गुटखे के पैकेट को दिखाते हुए असली तंबाकू पहचानने का तरीका बता रहा है। वीडियो काफी मजेदार है और इसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

अजय देवगन के हमशक्ल ने बताया असली तंबाकू की पहचान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मीडियाकर्मी अपना माइक लिए अजय देवगन के हमशक्ल के सामने खड़ा है और वह शख्स मीडियाकर्मी को असली तंबाकू पहचानने का तरीका बता रहा है। वीडियो में शख्स मीडियाकर्मी को तंबाकू का पैकेट दिखाते हुए कहता है कि जिसमें यहां पर कैंसर नहीं लिखा होगा, वह असली तंबाकू नहीं है और उसे हमलोग नहीं खाते हैं। शख्स आगे कहता है कि बिना कैंसर वाला तंबाकू हम नहीं खाएंगे। जिससे कैंसर होगा वहीं खाएंगे। शख्स की यह बात सुन मीडियाकर्मी भौचक्का रह जाता है। वहीं आस-पास जुटे लोग शख्स के इस टैलेंट को देख हंसने लगते हैं।

वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे लोग

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 1700 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देख कई लोगों का कहना है कि ये वीडियो एडिटेड हो सकता है। हालांकि इंडिया टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो पर तमाम लोग कमेंट कर खूब मजे ले रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- अजय देवगन के पीछे शाहरुख खान और अक्षय कुमार भी खड़े हैं। दूसरे ने लिखा- बस टाइगर श्रॉफ रह गया।

ये भी पढ़ें:

खिलौने बेचने वाले ने छेड़ा सुर कि सुनने वालों के खड़े हो गए रोंगटे, शख्स की सुरीली आवाज सुन मुरीद हुआ सोशल मीडिया

VIDEO: कार लेकर किडनैप करने आए थे गुंडे, लड़कों ने बदमाशों के साथ ही कर दिया खेल, गाड़ी लेकर हुए फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।