1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'रील ज्यादा जरूरी है, जिंदगी का क्या है, वो तो दोबारा मिल जाएगी', स्टंट करते लड़के को देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

'रील ज्यादा जरूरी है, जिंदगी का क्या है, वो तो दोबारा मिल जाएगी', स्टंट करते लड़के को देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 27, 2024 07:23 am IST,  Updated : Dec 27, 2024 07:23 am IST

स्टंट करते हुए रील बनाना एक लड़के को इतना महंगा पड़ा कि वह मौत के मुंह में जाते-जाते बचा। दरअसल, लड़का ट्रेन की छत पर खड़े होकर वीडियो बनवा रहा था, तभी वह हाईटेंशन लाइन के चपेट में आ गया।

ट्रेन की छत पर बैठकर बना रहा था रील- India TV Hindi
ट्रेन की छत पर बैठकर बना रहा था रील Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर खुद को वायरल करने का भूत लोगों के सिर पर इस कदर सवार है कि लोग इसके लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार हैं। अगर जान खतरे में डालकर सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स मिल रहे हैं तो भी मंजूर है। कुछ ऐसा ही करते एक लड़के का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक लड़के को ट्रेन की छत पर खड़े होकर स्टंट दिखाना बहुत भारी पड़ गया। लड़के को स्टंट करना इतना भारी पड़ा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

रील बनाने के चक्कर में बन गई रेल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का चलती ट्रेन की छत पर चढ़ते हुए रील बनवा रहा है। उसका दोस्त उस लड़के का वीडियो शूट कर रहा है। लड़के को ट्रेन की खिड़की से होते हुए छत पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। ट्रेन की छत पर चढ़कर लड़का अपने आप को किसी महान स्टंटमैन से कम नहीं समझ रहा था। वह अपने हाथों को हवा में उठाए ट्रेन की छत पर चढ़ने का जश्न मना रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद ही लड़के का हाथ रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरते हाईटेंशन तार से टच हो जाता है। लड़का करंट खाकर ट्रेन से नीचे गिर पड़ता है। खैर लड़के की जान तो बच गई लेकिन वह हॉस्पिटल पहुंच गया। जहां वह अब अपने आंसू बहा रहा है।

वीडियो देख लोगों को आया गुस्सा

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर मनोज शर्मा नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @ManojSh28986262 से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- रील बनाते-बनाते रेला गया, खुद तो मरेंगे और दूसरों को भी मारेंगे। दूसरे ने लिखा- रील के चक्कर में अपनी जान गवा बैठ रहे हैं लोग, क्या होगा इस देश का? तीसरे ने लिखा- ऐसे लोगों को आजीवन ट्रेन में सफर करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। चौथे ने लिखा- बहुत गलत हुआ जो ये बच गया। अब ये अस्पताल में भी बैठकर रील बनाएगा। 

ये भी पढ़ें:

ठंडी-ठंडी आइसक्रीम को बना दिया गरमा-गरम पकौड़ा, Video देख फूड लवर्स का जल गया खून

'धरती सपाट है', यह साबित करने के लिए Youtuber ने खर्च किए 31 लाख रुपए, आखिरकार अंत में माननी पड़ी हार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।