1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खौलते तेल में हाथ डालकर पकौड़े छानता दिखा शख्स, Video देख लोग बोले- नरक की तैयारी हो रही है

खौलते तेल में हाथ डालकर पकौड़े छानता दिखा शख्स, Video देख लोग बोले- नरक की तैयारी हो रही है

आपने देखा होगा कि लोग पकौड़े तलने के लिए छलनी या फिर चिमटे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शख्स अपने नंगे हाथों से पकौड़ा छानते दिखा, जिसे देख लोग हैरान रह गए।

खौलते तेल में हाथों से पकौड़े छानता दिखा शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA खौलते तेल में हाथों से पकौड़े छानता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखते ही इंसान के दिमाग को तेज झटका लगने की उम्मीद है। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स बिना किसी डर के खौलते तेल में हाथ डालकर पकौड़े तलता दिख रहा है। इतना ही नहीं, वह आग को और भी भड़काने के लिए अपने चुल्लू से तेल के छींटे चूल्हे में मारते हुए भी नजर आया।

वीडियो में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े आराम से खौलते हुए तेल की कड़ाही में अपने नंगे हाथ डालकर पकौड़े तल रहा है। ना चिमटा, ना करछी, ना कोई डर, बस सीधे हाथ से पकौड़े डालो, पलटो, और उसे छानकर निकाल लो। वीडियो में शख्स का कॉन्फिडेंस देखकर लगता है जैसे वो तेल में पकौड़े नहीं, बल्कि किसी जादुई शो में परफॉर्म कर रहा हो। वीडियो में तेल के बुलबुले और भाप साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। शख्स का चेहरा इतना रिलैक्स दिख रहा है जैसे वह आग से खिलवाड़ नहीं बल्कि ठंडे पानी में मछली पकड़ रहा हो।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @altu.faltu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये भाई तो अवतार फिल्म का अगला हीरो है।" दूसरे ने लिखा, "इसके हाथ तो स्टील के बने होंगे।" तीसरे ने लिखा, "ये पकौड़े तल रहा है या दुनिया को चैलेंज दे रहा है?" चौथे ने लिखा, “ये भाई पकौड़े नहीं, इतिहास तल रहा है।” पांचवें ने लिखा, "लग रहा है भाई आज से ही नरक की तैयारी कर रहा है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पुराने केयरटेकर से मिलकर खुश हुआ चिम्पैंजी, देखते ही लगा लिया गले, वायरल Video देख बन गया लोगों का दिन

विदेशियों की पसंद Only Vimal, गुच्ची, प्राडा जैसे ब्रांड को ठेंगा दिखा विमल का झोला लटकाए घूमती दिखीं ये गोरी मेम