1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक मोपेड पर तीन-तीन फ्रिज लादकर फर्राटे भरता दिखा शख्स, Video देख सदमे में चले गए टेम्पो वाले

एक मोपेड पर तीन-तीन फ्रिज लादकर फर्राटे भरता दिखा शख्स, Video देख सदमे में चले गए टेम्पो वाले

भारत में कुछ भी असंभव नहीं, इस वायरल वीडियो को देख ये बात और भी स्पष्ट हो गई। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो ने तहलका मचा रखा है। लोग इसे शेयर करते हुए तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये तो मेक इन इंडिया का लाइव डेमो है।” दूसरे ने कहा, “इस भाई को स्टंटमैन बना दो, हॉलीवुड में धूम मचा देगा।”

मोपेड पर फ्रिज ले जाता शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA मोपेड पर फ्रिज ले जाता शख्स

सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ वीडियो को देखते ही लोगों का दिमाग हिल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी मोपेड पर तीन-तीन फ्रिज लादकर सड़कों पर फर्राटे भरता दिख रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा—तीन फ्रिज! यह नजारा देखकर टेम्पो वाले तो बेचारे सदमे में ही चले गए। इतना ही नहीं, मोपेड पर तीन-तीन फ्रिज लादकर चल रहा शख्स बैलेंसिंग की कला को एक नया आयाम भी दे रहा है।

तीन-तीन फ्रिज लादकर मोपेड दौड़ाता दिखा शख्स

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी मोपेड पर तीन-तीन फ्रिज को इस तरह बैलेंस करके ले जा रहा है जैसे वो कोई सर्कस का करतब दिखा रहा हो। फ्रिज एक-दूसरे के ऊपर रखे हुए हैं और उन्हें रस्से से बांधा गया है। शख्स सड़क पर तीन-तीन फ्रिज लादकर मोपेड को ऐसे दौड़ा रहा है जैसे कोई रॉकेट लॉन्च हुआ हो। वीडियो में शख्स का कॉन्फिडेंस देखकर लगता है कि वो रोजाना ऐसे ही फ्रिजों का टावर बनाकर शहर में अपनी मोपेड दौड़ाता है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bilaleditzz20 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये शख्स डेथ स्ट्रैंडिंग गेम का रियल-लाइफ वर्जन है, जहां सामान ढोना ही मिशन होता है।" दूसरे ने लिखा, "अगली बार मोपेड पर ही पूरा घर शिफ्ट कर देना भाई।" तीसरे ने लिखा, "इसे देख पूरा टेम्पो समाज डरा हुआ है।" चौथे ने लिखा, "RIP टेम्पो समाज।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पुराने केयरटेकर से मिलकर खुश हुआ चिम्पैंजी, देखते ही लगा लिया गले, वायरल Video देख बन गया लोगों का दिन

विदेशियों की पसंद Only Vimal, गुच्ची, प्राडा जैसे ब्रांड को ठेंगा दिखा विमल का झोला लटकाए घूमती दिखीं ये गोरी मेम